Evening News Headlines

दिसंबर 31- Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: Twitter)
(Photo Source: Twitter)

1) ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, David Warner विदाई के लिए तैयार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। बता दें कि इस सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 3 जनवरी, 2024 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। साथ ही यह मैच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (David Warner) के टेस्ट क्रिकेट का आखिरी मैच होने वाला है। इस मैच के बाद वह पहले ही रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) NZ vs BAN: न्यूजीलैंड की जीत में चमके मिचेल सैंटनर, बांग्लादेश को तीसरे T20I में मिली हार

न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की धारदार गेंदबाजी की बदौलत तीसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को DLS मेथड से 17 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की। सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और माउंट माउंगानुई में बांग्लादेश को 110 रनों पर समेट दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 49 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। (पढ़ें पूरी खबर)

3) सेंचुरियन में करारी हार के बावजूद टीम इंडिया की तारीफ क्यों कर रहे पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ?

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई। भारत की इस करारी हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डॉ. अली बाकर ने भारतीय टीम की तारीफ की है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) SA v IND: “प्लीज अगले मैच में उन्हें थोड़ा जल्दी….”- डीन एल्गर को आउट करने के लिए इरफान पठान का खास प्लान

पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने सेंचुरियन में दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर के खिलाफ टीम की रणनीति पर सवाल उठाया। संन्यास की घोषणा के बाद अपनी आखिरी सीरीज में खेलते हुए, 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 287 गेंदों पर 185 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। (पढ़ें पूरी खबर)

 5) टीम इंडिया के अभ्यास में नहीं दिखा जोश, साउथ अफ्रीका फिर से उड़ा देगी होश!

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज बेहद खराब तरीके से किया है, जहां मेजबान टीम ने मेहमान टीम को पहले ही टेस्ट मैच में करारी मात देकर सभी को हैरान कर दिया। साथ ही वनडे सीरीज हारने वाले अफ्रीका टीम पूरे जोश के साथ लौटी और टेस्ट में अपना सबसे बेस्ट दिया, वहीं अब बारी दूसरे और आखिरी टेस्ट की है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) भारतीय टीम के खिलाड़ियों को खूब समझा रहे हैं कोच राहुल द्रविड़, दे रहे हैं हर खिलाड़ी को समय

वर्ल्ड कप फाइनल की हार के बाद से भारतीय टीम ने 22 गज पर शानदार वापसी की थी, लेकिन जैसे ही अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू हुई वैसे ही टीम की पोल खुल गई। जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया सिर्फ 3 दिन में हार गई, जिसने टीम के कोच राहुल द्रविड़ की टेंशन को बढ़ा दिया है। (पढ़ें पूरी खबर )

7) शतकवीर केएल राहुल इन दिनों अलग स्वैग में हैं, इंस्टा पर कर रहे हैं पूरी टशनबाजी

भले ही टीम इंडिया अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई हो, लेकिन ये टेस्ट मैच बल्लेबाज केएल राहुल के लिए यादगार रह गया। जहां उन्होंने एक बार फिर से साउथ अफ्रीका की धरती पर शानदार शतक जड़ दिया, साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड भी कर लिए। दूसरी ओर इस पारी के बाद से केएल अलग ही टशन में नजर आ रहे हैं। ( पढ़ें पूरी खबर )

8) वर्ल्ड कप 2023 की यादों में अटका हुआ है सर जडेजा का मन, इस तस्वीर से किया साल का अंत

टीम इंडिया ने साल 2023 में अपना बेस्ट दिया, जहां टीम ने इस साल वर्ल्ड कप 2023 सहित कई मेगा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। किसी में टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की तो, किसी किसी में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। वहीं अब 2023 का अंत हो गया है, ऐसे में सर जडेजा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। ( पढ़ें पूरी खबर )

9) नए साल से पहले Virat Kohli को लेकर नासिर हुसैन का बड़ा बयान आया सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) का क्रिकेट के नजरिए से साल 2023 काफी ज्यादा शानदार रहा है। इस साल की शुरूआत में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शतक लगाकर शानदार शुरूआत की, तो क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। ( पढ़ें पूरी खबर )

10) ‘उनके जैसा कप्तान पाकर धन्य हूं’, LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने केएल राहुल की जमकर की तारीफ

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आईपीएल के अपने पहले और उसके बाद के संस्करण में काफी अच्छा क्रिकेट खेला। टीम ने केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी में 2022 और 2023 सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि, 2024 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। एंडी फ्लावर की जगह जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच बनाया गया है, जबकि मेंटर गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल हो गए। ( पढ़ें पूरी खबर )

close whatsapp