मंगेतर जया नहीं गुजार पा रही हैं दीपक के बिना दिन, पल-पल सता रही है याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

मंगेतर जया नहीं गुजार पा रही हैं दीपक के बिना दिन, पल-पल सता रही है याद

दीपक चाहर ने पिछले साल आईपीएल के दौरान किया था अपने प्यार का इजहार।

Deepak Chahar and Jaya Bharadwaj (Photo source;: Instagram)
Deepak Chahar and Jaya Bharadwaj (Photo source: Instagram)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक चाहर की मंगेतर जया भारद्वाज ने हाल ही में अपने होने वाले पति के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। दीपक सीमित ओवरों की सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के टीम का हिस्सा हैं। कोविड ​​​​-19 के कारण दीपक चाहर इस वक्त बायो-बबल में रह रहे हैं और इसी वजह से जया ने दीपक चाहर के लिए एक भावनात्मक पोस्ट किया।

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी से तस्वीर साझा करते हुए दीपक चाहर की मंगेतर जया ने कैप्शन में लिखा, ‘Missing You’. जया के इस स्टोरी पोस्ट करने के साथ ही ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।

यहां देखिए जया भारद्वाज की वो इंस्टाग्राम स्टोरी

Jaya Bhardwaj Instagram story (Photo Source: Instagram)
Jaya Bhardwaj Instagram story (Photo Source: Instagram)

दीपक चाहर ने पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल के दूसरे फेज में पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मैच के बाद स्टैंड में घुटने पर जाकर उनके सामने अपने प्यार का इजहार किया था। उस समय चेन्नई के सीईओ और सीएसके टीम के अन्य साथी, उनके दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे।

इस बीच, चाहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। आगामी मैचों में भी भारतीय टीम में बड़े पैमाने पर बदलाव की संभावना नहीं है, जिस वजह से अब ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें सीरीज में बाकी के बचे हुए दो वनडे मैच में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

ऑक्शन में भाग लेते हुए नजर आएंगे दीपक चाहर

दीपक चाहर ने CSK के लिए पिछले सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे थे, उनकी स्विंग गेंदों को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं था। लेकिन फिर भी उन्हें CSK ने इस सीजन के लिए रिटेन नहीं किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी मेगा ऑक्शन में वो फिर से अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के पास जाते हैं या कोई नई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने टीम में शामिल करती है।

close whatsapp