VIDEO: क्रिकेट फैंस के सिर पर चढ़ा शाहरुख की फिल्म जवान का बुखार, भारत-पाकिस्तान मैच को भूल पहुंचे सिनेमाघर - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: क्रिकेट फैंस के सिर पर चढ़ा शाहरुख की फिल्म जवान का बुखार, भारत-पाकिस्तान मैच को भूल पहुंचे सिनेमाघर

भारत बनाम पाकिस्तान सुपर फोर एशिया कप मैच बारिश की वजह से अब रिजर्व डे (11 सितंबर) को खेला जाएगा। 

Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match (Image Credit- Twitter)
Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match (Image Credit- Twitter)

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी एशिया कप 2023 सुपर फोर का तीसरा मैच, आज 10 सितंबर को दोनों टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच को बारिश की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा और अब यह 11 सितंबर को रिजर्व डे वाले दिन खेला जाएगा।

दूसरी ओर, भारत और पाकिस्तान के बीच इस महामुकाबले के बीच, एक वीडियो ने क्रिकेट जगत को सकते में ला दिया है। बता दें कि इस बड़े मैच के बावजूद भारी संख्या में भीड़, बाॅलिवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंची है, जिसको लेकर एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो कानपुर के श्याम पैलेस सिनेमाघर की बताई जा रही है, जिसमें भारी संख्या में लोग सिनेमाघर के बाहर मौजूद हैं।

आमतौर पर देखा जाता है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान जनता इस मैच को देखने में व्यस्त रहती है। लेकिन ऐसा शायद इस बार नहीं हुआ है। चिर प्रतिद्वंदी भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद भी फैंस भारी संख्या में जवान फिल्म को देखने सिनेमाघरों में पहुंचे हैं।

देखें यह वायरल वीडियो

बता दें कि शाहरुख खान की यह फिल्म कुल 300 करोड़ रूपए में बनी है, तो वहीं खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर 386.01 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। साथ ही फिल्म जगत को समझने वाले कई लोग व एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि यह शाहरुख की सबसे सफल फिल्म बन सकती है। तो वहीं इसने कमाई के मामले में पठान (378) को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप सुपर फोर मैच का हाल:

दूसरी ओर इस मैच का हाल बताएं तो बारिश की वजह से खेल रुकने तक, भारत ने 24.1 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं ओपनर रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दूसरी ओर अभी तक पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी व शादाब खान को एक-एक विकेट मिला है।

ये भी पढ़ें- पहली बार पिता बने Jaspirt Bumrah को शाहीन अफरीदी ने दिया गिफ्ट, देखें वायरल वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?