भारत के निराशाजनक एशिया कप 2022 अभियान पर वसीम जाफर ने अपनी राय दी
वसीम जाफर ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारत को नकारात्मक चीजें गिनाई।
अद्यतन - Sep 9, 2022 6:15 pm

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के लिए यूएई में उनके निराशाजनक एशिया कप 2022 अभियान के दौरान दो बड़े सकारात्मक पहलु रहे। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के इतिहास में अपना आठवां खिताब जीतने के लिए सबसे पसंदीदा टीम थी, लेकिन पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार के बाद उनका यह सपना चकनाचूर हो गया।
हालांकि, एशिया कप 2022 में विराट कोहली (276 रन) और भुवनेश्वर कुमार (11 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया, वे इस टूर्नामेंट में इस समय क्रमशः शीर्ष रन बनाने और विकेट लेने वाले खिलाड़ी है। इस बीच, वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले एशिया कप 2022 में टीम इंडिया के लिए रही सकारात्मक और नकारात्मक चीजों के बारे में बात की।
भारत का पूरा एशिया कप 2022 अभियान निराशाजनक था: वसीम जाफर
वसीम जाफर ने क्रिकट्रैकर के बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो पर कहा: “एशिया कप 2022 में विराट कोहली का फॉर्म में वापस आना और रन बनाना भारत के लिए बहुत बड़ी सकारात्मक बात रही। भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ने के लिए विराट का उनके फॉर्म में लौटना बहुत महत्वपूर्ण था। विराट के अलावा भुवनेश्वर कुमार एशिया कप में भारत के लिए दूसरे सबसे बड़े सकारात्मक पहलू रहे। नई गेंद से कोई उनके हुनर पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता, लेकिन इसके अलावा गलतियां भी कई सारी थीं।
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की विशाल जीत के बाद भी एशिया कप 2022 भारत के लिए निराशाजनक रहा है। जब तक आपको किसी भी सीरीज या टूर्नामेंट में जीत नसीब नहीं होती, तब तक यह हमेशा आपके लिए निराशाजनक अभियान रहेगा।
हमारा द्विपक्षीय सीरीज में दबदबा है, लेकिन हमें टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए सही संयोजन, सही टीम चयन और स्पष्टता पर ध्यान देने की जरूरत है। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए इन पहलुओं पर विचार करना और उनका उत्तर ढूंढना भारत के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।”