CSK के साथ जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंचे धोनी, तस्वीर हुई वायरल
19 सितंबर से IPL फेज-2 की शुरूआत होने जा रही है।
अद्यतन - Aug 10, 2021 11:15 am

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL फेज-2 के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिस लेकर वो चेन्नई पहुंच चुके हैं। हाल ही में धोनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों में कई ऐसी चीजें हैं, जो एक बार फिर धोनी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है।
धोनी का एयरपोर्ट लुक क्यों है खास?
चेन्नई सुपर किंग्स को यूएई में होने वाले लीग के फेज-2 के लिए जल्दी रवाना होना है, जिसे लेकर खिलाड़ियों ने चेन्नई में पहुंचना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में CSK के कप्तान भी पहुंच चुके हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है और इन तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
*तस्वीरों में पहले से काफी फिट दिख रहे हैं माही।
*एक बार दिखा तस्वीरों में धोनी का आर्मी प्रेम।
*धोनी की पैंट और मास्क है आर्मी थीम पर।
*थाला ने हाथ में पहन रखी है स्टाइलिश घड़ी।
धोनी की ये रही एयरपोर्ट की तस्वीर
#KING 👑 arrived in #Chennai
Could we win our 4th title this year??#Msdhoni #MSD #Dhoni #ChennaiSuperKings #CSK pic.twitter.com/VI20IZ45Eo— Ankit Bhatt (@AreyAnkit) August 10, 2021
माही का वीडियो भी आया सामने
https://twitter.com/TheDhoniEra/status/1424910701571678208
कब है CSK का पहला मैच
कोरोना के कारण आईपीएल के पहले फेज में सिर्फ 29 ही मैच खेले गए थे, जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया था। वहीं अब लीग के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन यूएई के 3 अमीरातों में कराया जाएगा, जिसे लेकर BCCI ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
*19 सितंबर से होगी फेज-2 की शुरूआत।
*पहले मैच में CSK के सामने होगी MI की चुनौती।
*CSK की टीम फिलहाल अंक तालिका पर है दूसरे नंबर पर।
*अभी तक चेन्नई की टीम ने 7 में से जीता हैं 5 मैच।