माता-पिता को दिए Dhruv Jurel ने अपने अवॉर्ड, खास कैप्शन के साथ जीत लिया सभी का दिल
आखिरी टेस्ट मैच से पहले अपने घर पहुंचे Dhruv Jurel
अद्यतन - Mar 2, 2024 11:12 am

इन दिनों क्रिकेट मैदान से लेकर सोशल मीडिया की दुनिया में Dhruv Jurel का नाम टॉप पर है, जहां रांची टेस्ट के जरिए इस खिलाड़ी ने सभी के दिलों पर राज कर लिया है। वहीं आखिरी टेस्ट मैच से पहले जुरेल का फिर से सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिला है, जहां से उनका एक पोस्ट सुपर वायरल हो रहा है।
रांची टेस्ट में क्या किया था Dhruv Jurel ने?
इंंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में Dhruv Jurel की बल्लेबाजी ने टीम को हार से बचाया था और मैच में कमबैक करवाया था। इस दौरान जुरेल ने कुलदीप यादव के साथ मिलकर दमदार बल्लेबाजी की थी, वहीं ध्रुव ने पहली पारी में 90 रन बनाए थे और दूसरी पारी में वो नाबाद 39 रन बनाकर लौटे थे। जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था।
Dhruv Jurel को ये पल हमेशा याद रहेगा जिंदगी में
*आखिरी टेस्ट मैच से पहले अपने घर पहुंचे Dhruv Jurel
*इस बीच ध्रुव ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 तस्वीरों को किया पोस्ट।
*नई तस्वीरों में ये खिलाड़ी अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहा है।
*साथ ही ध्रुव ने अपने दोनों अवॉर्ड माता-पिता को दिए हुए हैं तस्वीर में।
एक नजर Dhruv Jurel के नए इंस्टा पोस्ट पर
डेब्यू कैप के साथ बल्लेबाज
आखिरी टेस्ट कब से है और कहां हैं?
वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच 7 मार्च से खेला जाएगा, ये मैच धर्मशाला के मैदान पर होगा और इसके लिए टीम इंडिया में बदलाव भी हुए हैं। जहां चोट के कारण केएल राहुल आखिरी टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाएंगे और उन्होंने सीरीज का सिर्फ पहला मैच ही खेला था। दूसरी ओर बुमराह की भी टीम इंडिया में वापसी हो गई है और सुंदर को रणजी ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिया गया है। वहीं भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है और इंग्लिश टीम का हर प्लान फेल नजर आया है इस बार और टीम को हर मैच करारी हार मिली।