फाफ के कप्तान बनते ही दिनेश कार्तिक विराट के बल्लेबाजी की आलोचना करने लगे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

फाफ के कप्तान बनते ही दिनेश कार्तिक विराट के बल्लेबाजी की आलोचना करने लगे हैं!

पिंक बॉल टेस्ट मैच की दोनों परियों में बल्ले से फेल रहे थे विराट कोहली।

Virat Kohli & Dinesh Karthik (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli & Dinesh Karthik (Photo Source: Getty Images)

चिन्नास्वामी के मैदान पर इस वक्त भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा। टेस्ट मैच भले ही पूरी तरह से भारत के गिरफ्त में हो लेकिन विराट कोहली के लिए ये सीरीज बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। इस सीरीज में उन्होंने तीन पारियों में बल्लेबाजी की लेकिन किसी भी पारी में वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।

विराट के इस हालिया फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट जगत के कई दिग्गज अपनी राय दे रहे हैं। कोई उनकी बल्लेबाजी में तकनीक की कमी बताता है तो किसी को लगता है कि लगातार असफल होने की वजह से उनके आत्मविश्वास में कमी आई है। इस बीच आरसीबी टीम शामिल हुए विराट के नए साथी दिनेश कार्तिक ने उनकी बल्लेबाजी पर टिप्पणी की है।

दिनेश कार्तिक ने बताई विराट की बल्लेबाजी में कमी

क्रिकबज के हवाले से दिनेश कार्तिक ने कहा कि, “वो क्रीज पर जहां खड़े थे उसे देखकर मैं हैरान था। वो लेग स्टंप के थोड़ा बाहर खड़ा है। और ऐसा आप तब करते हैं जब आप एलबीडब्ल्यू आउट होने को लेकर चिंतित होते हैं। लेकिन ये मायनों में आपके लिए ज्यादा परेशानी का कारण बनता है क्योंकि आपको ज्यादातर गेंदों को खेलने के लिए अक्रॉस जाना पड़ता है। वहीं अगर आप मिडिल स्टंप या मिडिल और लेग में खड़े हैं तो आप गेंद को सीधा खेलते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “ऐसे में जो गेंद अंदर आती है उसमें आपको एलबीडब्ल्यू आउट करने की क्षमता होती है। इतने सालों में, कोहली लगातार मिडिल-स्टंप पर खड़े रहे। ये उन्हें हल्के हाथों से खेलने की अनुमति देता है। हाल में ये मानसिकता इसलिए आई है क्योंकि वो एलबीडब्ल्यू आउट नहीं होना चाहते हैं।”

दिनेश कार्तिक की बात करें तो उन्हें मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेंचाइजी ने खरीदा था और वो इस सीजन फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में खेलते हुए दिखेंगे। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में दक्षिण अफ़्रीका के दिग्गज बल्लेबाज को अपना कप्तान नियुक्त किया है, जो पिछले सीजन तक CSK का हिस्सा थे।

close whatsapp