पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की बल्लेबाजी को लेकर अब शोएब अख्तर ने कसा यह तंज - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की बल्लेबाजी को लेकर अब शोएब अख्तर ने कसा यह तंज

एशिया कप 2022 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से विफल नजर आया था।

Pakistan captain Babar Azam. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)
Pakistan captain Babar Azam. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)

एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में सभी को उम्मीद थी कि पाकिस्तानी टीम उसमें जीत हासिल करेगी लेकिन श्रीलंका के युवा खिलाड़ियों ने सभी को गलत साबित करते हुए उस मैच को जीतने के साथ खिताब भी अपने नाम किया। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का मध्यक्रम एशिया कप 2022 के दौरान पूरी तरह से विफल नजर आया जिसके चलते उनको फाइनल मैच में हार का भी सामना करना पड़ा। वहीं कप्तान बाबर आजम भी बल्ले से पूरे टूर्नामेंट के दौरान कोई खास पारी खेलने में नाकाम रहे।

वहीं इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड एशिया कप में मिली हार से सबक लेते हुए सही टीम का चुनाव करेगा। लेकिन जबसे 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ है उसके बाद से लगातार कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार टीम के संतुलन को लेकर आलोचना कर रहे हैं जिसमें एक नाम पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी शामिल है।

जिसमें शोएब अख्तर ने मध्यक्रम बल्लेबाजों के प्रदर्शन की आलोचना करने के साथ बाबर आजम की बल्लेबाजी और कप्तानी को लेकर भी तंज कसा है। जिसमें उन्होंने कहा कि बाबर की कप्तानी में हम पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में सेमी-फाइनल में हारे थे वहीं अब एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा जिससे अहम मुकाबले में उनकी कप्तानी में जो गलतियां हो रही हैं उसको लेकर सही से सोचना पड़ेगा।

आखिर किस तरह से बाबर आजम अपने फॉर्म को वापस पाना चाहते हैं

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, मेरे अनुसार एक कप्तान होने के नाते वह अपनी भूमिका को पूरी तरह से नहीं निभा पा रहे हैं। वह एक क्लासिक ड्राइव लगाने की कोशिश करते हैं ताकि अपने फॉर्म को फिर से वापस पा सके लेकिन क्या यह सही तरीका है।

बता दें पिछले कुछ सालों में सभी फॉर्मेट में बाबर आजम के प्रदर्शन को देखा जाए तो काफी शानदार रहा है लेकिन एशिया कप में वह उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके थे। बाबर ने एशिया कप में 6 पारियों में सिर्फ 107.93 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 68 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे।

close whatsapp