केएल राहुल को लेकर संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

केएल राहुल के फ्लॉप प्रदर्शन पर फूटा संजय मांजरेकर का गुस्सा, फिर से स्ट्राइक रेट को लेकर किया ट्रोल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केएल राहुल 18 गेंदो में मात्र 20 रन बना पाए थे।

KL Rahul Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter)
KL Rahul Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर केएल राहुल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में फैंस को केएल राहुल के बल्ले से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन अब तक हुए दो मुकाबलों में केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल 18 गेंदो में 20 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल को जमकर ट्रोल किया था। इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी संजय मांजरेकर केएल राहुल के फ्लॉप प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है।

केएल राहुल के प्रदर्शन पर बड़ी बात बोल गए संजय मांजरेकर

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केएल राहुल काफी ज्यादा धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। संजय मांजरेकर के मुताबिक वह केएल राहुल को आक्रमक शुरूआत करते हुए देखना चाहते थे। संजय मांजरेकर ने मैच के बाद ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘जब काइल मेयर्स ने 240 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की तो केएल राहुल धीमे हो गए।’

संजय मांजरेकर ने आगे कहा, ‘मेयर्स के आउट होने के बाद राहुल को एहसास हुआ कि उन्हें बड़े शॉट्स के लिए जाना है और तब वो आउट हो गए। जब आप पहले से ही एक लय में खेल रहें हो तो अचानक से बड़ा शॉट खेलना बहुत मुश्किल होता है।’

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा LSG का अगला मुकाबला

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रन से जीत दर्ज की थी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत मिली। ओपनर काइल मेयर्स ने अपनी अर्धशतकीय पारी से टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। जिसके बाद टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी अच्छे नजर आ रहे थे।

लेकिन उन्हें जल्द ही अपना विकेट गंवाना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाई। फिर CSK ने 12 रनों से जीत हासिल की थी। लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला 7 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

close whatsapp