IPL 2025 Points Table: गुजरात ने जीत के बाद लगाई लंबी छलांग, लगातार दो हार से MI को हुआ भयंकर नुकसान

IPL 2025 Points Table: गुजरात ने जीत के बाद लगाई लंबी छलांग, लगातार दो हार से MI को हुआ भयंकर नुकसान

गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 36 रन से हार झेलनी पड़ी।

GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 में 29 मार्च के दिन का महामुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। गुजरात ने इस मैच में 36 रन से जीत दर्ज की, यह इस सीजन में टीम की पहली जीत है। जबकि मुंबई की लगातार दूसरी हार है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर गुजरात ने MI को 197 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 160 रन ही बना पाई।

आइए आपको गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं-

GT vs MI: जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची गुजरात टाइटंस

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद गुजरात टाइटंस दो मैचों में एक जीत, 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस लगातार दो हार के साथ 9वें स्थान पर है।

पहले पायदान पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 4 अंक और 2.266 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स दो मैच में एक जीत, दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 2-2 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर है।

IPL 2025 Points Table: मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 0 4 2.266
2 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 0 2 0.963
3 गुजरात टाइटंस 2 1 1 0 0 2 0.625
4 पंजाब किंग्स 1 1 0 0 0 2 0.550
5 दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 0 0 2 0.371
6 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 0 0 2 -0.128
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 1 1 0 0 2 -0.308
8 चेन्नई सुपर किंग्स 2 1 1 0 0 2 -1.013
9 मुंबई इंडियंस 2 0 2 0 0 0 -1.163
10 राजस्थान रॉयल्स 2 0 2 0 0 0 -1.882

close whatsapp