वेस्टइंडीज दौरे से पहले सूर्यकुमार यादव का फॉर्म टीम इंडिया के लिए बना चिंता का विषय!
सूर्यकुमार यादव के अलावा सरफराज खान और पृथ्वी शॉ भी दिलीप ट्रॉफी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे।
अद्यतन - जुलाई 5, 2023 4:08 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने ODI मैचों और आईपीएल में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। लेकिन टेस्ट मैच में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। बता दें सूर्यकुमार यादव को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला और बाकी सीरीज में वे टीम से बाहर रहें।
इसके बाद उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी टीम का हिस्सा बनाया गया था लेकिन वे तब भी नहीं बेहतरीन नहीं खेल सकें। अब वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया, जिसमें सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले ODI सीरीज के लिए टीम का हिस्सा जरूर हैं।
दिलीप ट्रॉफी में भी फेल हुए सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ
वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने से पहले सूर्या दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में खेलते नजर आएं। लेकिन वह इस टूर्नामेंट में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकें और सस्ते में आउट होकर चलते बने। वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अलावा सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। बता दें ये तीनों खिलाड़ी वेस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं। इस टीम में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भी शामिल हैं।
पुजारा ने अपनी टीम वेस्ट जोन के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं पृथ्वी शॉ 54 गेंद पर मात्र 26 रन ही बना सके और आउट होकर पवेलियन लौट गए। बता दें वेस्ट जोन के कप्तान प्रियंक पांचाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं नंबर चार पर खेलने उतरे सूर्यकुमार यादव 13 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो गए।
वहीं सरफराज खान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दरअसल आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अच्छा प्रदर्शन के कारण ही सूर्या का चयन वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में हुआ। दरअसल आईपीएल 2023 में SKY ने 605 रन बनाए। वहीं पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल 2023 कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने मात्र 53 रन बनाए और वहीं सरफराज खान को खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला।
यहां पढ़ें : विराट कोहली के साथ क्या गड़बड़ चल रही है, इंस्टा स्टोरी के जरिए कौनसा दुख दिखाना चाहते हैं?