Duleep Trophy 2023: मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा के शानदार प्रदर्शन के बल पर वेस्ट और साउथ जोन को मिला फाइनल का टिकट - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2023: मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा के शानदार प्रदर्शन के बल पर वेस्ट और साउथ जोन को मिला फाइनल का टिकट

दिलीप ट्रॉफी 2023 फाइनल मुकाबला वेस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 12 जुलाई से खेला जाएगा।

Chesteshwar Pujara Mayank Agrawal (Photo Source: Twitter)
Chesteshwar Pujara Mayank Agrawal (Photo Source: Twitter)

दिलीप ड्रॉफी 2023 28 जून से 6 जोन्स (नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और नॉर्थईस्ट) के बीच खेला जा रहा है। वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन और सेंट्रल जोन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। दिलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा था।

मैच तो ड्रॉ पर समाप्त हुआ लेकिन वेस्ट जोन ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा था। साउथ जोन ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 12 जुलाई से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पुजारा ने दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जड़ा शतक

वेस्ट जोन के कप्तान प्रियांक पांचाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन टीम पहली पारी में 220 रनों पर ऑलआउट हो गई। पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और सूर्यकुमार यादव सस्ते में पवेलियन लौट गए। थे। अतीत सेठ ने (74 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। सेंट्रल जोन के लिए पहली पारी में शिवम मावी ने 6 विकेट अपने नाम किया था।

वहीं पहली पारी में सेंट्रल जोन 128 रनों पर ऑलआउट हो गई। अर्जन नगवसवल्ला ने 5 विकेट लिए, वहीं अतीत सेठ ने 3 विकेट और चिंतन गजा ने दो विकेट अपने नाम किया। दूसरी पारी में वेस्ट जोन के लिए चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार खेल दिखाया। पुजारा ने (133 रन) और सूर्या ने (52 रन) की पारी खेली।

टीम ने दूसरी पारी में 297 रन बनाए और सेंट्रल जोन को 390 रनों का लक्ष्य मिला। सेंट्रल जोन दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 128 रन पर पहुंची लेकिन मैच अंत में ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अतीत सेठ जिन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

मयंक अग्रवाल ने साउथ जोन के लिए दिखाया शानदार खेल

साउथ जोन के कप्तान हनुमा विहारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन 198 रनों पर ऑलआउट हो गई। प्रभसिमरन सिंह ने नॉर्थ जोन के लिए (49 रन) की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं विध्वथ कवेरप्पा ने पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किया। साउथ जोन पहली पारी में जयंत यादव और वैभव अरोरा के शानदार गेंदबाजी के चलते 195 रनों पर ऑलआउट हो गई।

यह भी पढ़े- जुलाई 8- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

मयंक अग्रवाल ने टीम के लिए (76 रन) की शानदार पारी खेली। नॉर्थ जोन दूसरी पारी में 211 रनों पर ऑलआउट हो गई और साउथ जोन को 215 रनों का लक्ष्य मिला। साउथ जोन ने मयंक अग्रवाल के (54 रन) और हनुमा विहारी के (43 रन) के बल पर दो विकेट से जीत हासिल की।

close whatsapp