Duleep Trophy 2024: रियान पराग और शाश्वत रावत के दम पर इंडिया A ने मैच में बनाई बढ़त - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: रियान पराग और शाश्वत रावत के दम पर इंडिया A ने मैच में बनाई बढ़त

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया A ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 270 रन बना लिए हैं।

Duleep Trophy (Pic Source-X)
Duleep Trophy (Pic Source-X)

इस समय दलीप ट्रॉफी 2024 का महत्वपूर्ण मैच अनंतपुर में इंडिया A और इंडिया C के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और इंडिया A ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 270 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही इंडिया A ने इंडिया C पर 333 रनों की बढ़त बना ली है।

बता दें कि इंडिया A ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 297 रन बनाए थे। टीम की ओर से शाश्वत रावत ने पहली पारी में 124 रनों की पारी खेली थई। जबकि आवेश खान ने 51* रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया था।शम्स मुलानी ने 44 रन बनाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 34 रनों की पारी खेली। इंडिया A की ओर से टॉप ऑर्डर में कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

इंडिया C की ओर से Vijaykumar Vyashak ने 4 विकेट झटके थे, जबकि अंशुल कंबोज ने 3 विकेट हासिल किए। जवाब में इंडिया C अपनी पहली पारी में 234 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक पोरेल ने 82 रन बनाए, जबकि पुलकित नारंग ने 41 रनों का योगदान दिया। बाबा इंद्रजीत 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इंडिया A की ओर आवेश खान और आकिब खान ने 3-3 विकेट झटके, जबकि शम्स मुलानी ने 2 विकेट अपने नाम किए। 1 विकेट Tanush Kotian ने हासिल किया।

रियान पराग ने इंडिया A की ओर से दूसरी पारी में जड़ा महत्वपूर्ण अर्धशतक

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया A ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 270 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से रियान पराग ने 73 रन बनाए, जबकि शाश्वत रावत ने 53 रनों का योगदान दिया। मयंक अग्रवाल ने 34 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कुमार कुशाग्र 40* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि Tanush Kotian ने 13* रन बना लिए हैं। इंडिया C की ओर से अभी तक अंशुल कंबोज, गौरव यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट झटक लिए हैं। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?