आकाश चोपड़ा ने बताई यशस्वी जायसवाल की सबसे बड़ी कमजोरी, कहा- उन्हें अपन बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए, चाहे वह यशस्वी जयसवाल हों या रोहित शर्मा।
अद्यतन - Jul 21, 2023 2:16 pm

भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन चार विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत के लिए बेहतरीन शुरुआत की।
बता दें यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की। दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी इस युवा बल्लेबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें उनका कहना है कि, यशस्वी एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन अगर वह अपनी कुछ गलतियों को सुधार लें तो काफी बेहतर हो जाएंगे।
यशस्वी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, अच्छे शॉट खेल रहे हैं- आकाश चोपड़ा
बता दें अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए, चाहे वह यशस्वी जयसवाल हों या रोहित शर्मा। पिछले मैच में दोनों ने 200 से ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी और इस मैच में भी उन्होंने 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। दरअसल यशस्वी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, अच्छे शॉट खेल रहे हैं। वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हालांकि एक बात है। दूर जाने वाली गेंदें उन्हें थोड़ी परेशान करती हैं। वे गेंदें अब उन्हें और अधिक फेंकी जाएंगी और उन्हें इसके लिए थोड़ी तैयारी करनी होगी। हालांकि मुझे पूरा यकीन है कि वह ऐसा करेंगे। वह उस तरह के खिलाड़ी हैं।
आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि, गेंद को छोड़ने या बचाव करने के लिए उनमें जो जूनून विकसित हुआ है वह यहां भी देखा गया था, हालांकि हमने उन्हें यहां थोड़ा अधिक आक्रामक देखा। वह थोड़ा स्वतंत्र रूप से खेल रहे थे, छोटी गेंदों पर छक्के लगा रहे थे।
उनके पास इतना अतिरिक्त समय कैसे होता है? यह एक बहुत ही सरल कहानी है। किसी ने मुझसे कहा था कि जब आप रेलवे स्टेशन पर किसी को लेने जाते हैं, तो आप हमेशा ट्रेन आने से पहले पहुंचते हैं, बल्लेबाजी और कैचिंग भी बिल्कुल वैसी ही होती है। आपको गेंद आने से पहले सही स्थिति में पहुंचना चाहिए। रोहित शर्मा ऐसा करने में सक्षम हैं।