कॉलिन ग्रेव्स के नस्लवाद को लेकर चौंकाने वाले दावों के बाद ECB ने यॉर्कशायर के पूर्व अध्यक्ष की आलोचना की - क्रिकट्रैकर हिंदी

कॉलिन ग्रेव्स के नस्लवाद को लेकर चौंकाने वाले दावों के बाद ECB ने यॉर्कशायर के पूर्व अध्यक्ष की आलोचना की

कॉलिन ग्रेव्स ने हाल ही में कहा था कि हेडिंग्ले में उनके कार्यकाल के दौरान "कुछ भी गलत नहीं हुआ था"।

Colin Graves and ECB Office. (Image Source: ECB)
Colin Graves and ECB Office. (Image Source: ECB)

यॉर्कशायर के पूर्व अध्यक्ष कॉलिन ग्रेव्स ने हाल ही में दावा किया कि उन्होंने यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में कभी भी नस्लवाद नहीं देखा और उन्होंने खिलाड़ियों के बीच नस्लवादी भाषा के उपयोग को एक-दूसरे को छेड़ते हुए मजाकिया लड़ाई के रूप में संदर्भित किया था।

जिसके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कॉलिन ग्रेव्स की जमकर आलोचना की है। ग्रेव्स ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हेडिंग्ले में उनके कार्यकाल (2012-2015) के दौरान “कुछ भी गलत नहीं हुआ था” और क्लब को संस्थागत नस्लवादी के रूप में वर्णित करना गलत है।

जातिवाद मजाक नहीं है: ECB

जिसके जवाब में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बयान में कहा कि ग्रेव्स के दावों से बोर्ड “निराश” है, और नस्लवादी भाषा को “सिर्फ एक मजाक” बताकर बहानेबाजी न करने का आग्रह किया है। ECB ने कहा इस मामले में कोई भी बहस नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि नस्लवाद/जातिवाद मजाक नहीं है।

ECB ने एक आधिकारिक बयान में कहा: “हमें फिर कभी अजीम रफीक जैसी घटनाओं के बारे में सुनने का मौका नहीं मिलना चाहिए, जहां नस्लवादी अपशब्दों का इस्तेमाल सामान्य रोजमर्रा की भाषा के रूप में किया जाता है। यॉर्कशायर के लिए खेलते समय अजीम और अन्य लोगों द्वारा अनुभव किए गए कई मुद्दों के साथ-साथ नस्लवाद की घटनाओं को एक से अधिक बार सही ठहराया गया है, जिसमें क्रिकेट अनुशासन समिति की कार्यवाही भी शामिल है, जिससे हम निराश हैं।

हम इस बात से पूरी तरह से असहमत हैं कि नस्लवादी अपशब्दों का इस्तेमाल ‘सिर्फ मजाक’ है, और हम चाहते हैं कि इस संबंध में कोई भी बहस तुरंत बंद हो जानी चाहिए। जातिवाद मजाक नहीं है। यॉर्कशायर का इंग्लैंड और वेल्स में क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा महत्व है, जिसकी सभी क्रिकेट प्रशंसकों को प्रेरित करने और उन्हें जोड़ने की क्षमता है। इसलिए इसकी गरिमा को और धूमिल न किया जाए।”

close whatsapp