Ashes 2023: इंग्लैंड के खराब खेल को लेकर जेवियर डोहर्टी ने रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: इंग्लैंड के खराब खेल को लेकर जेवियर डोहर्टी ने रखा अपना पक्ष

5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में अभी तक ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है।

Xavier Doherty (Pic Source-Twitter)
Xavier Doherty (Pic Source-Twitter)

एशेज 2023 में अभी तक इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। उनके ‘Bazball’ खेल रवैए की भी जमकर आलोचना हो रही है। बता दें, 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में अभी तक ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। इंग्लैंड के खराब खेल को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर जेवियर डोहर्टी ने बड़ा बयान दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर जेवियर डोहर्टी की मानें तो ‘Bazball’ खेल की वजह से ही एशेज 2023 में इंग्लैंड अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें अपनी योजना को लेकर जल्द से जल्द बदलाव करने होंगे।

SEN Tassie पर बात करते हुए जेवियर डोहर्टी ने कहा कि, ‘इस एशेज सीरीज में ऐसा लग रहा था कि काफी ब्रांड का क्रिकेट देखने को मिलेगा लेकिन यह मेरे समझ से एकतरफा हो गया है। मेरे हिसाब से इंग्लैंड का प्रदर्शन इस सीरीज में काफी निराशाजनक रहा है। सब जानते हैं कि इंग्लैंड ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा क्रिकेट खेला है लेकिन एशेज 2023 में बेन स्टोक्स के अलावा सभी ने अपने प्रदर्शन पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया का खेल इस सीरीज में और भी मजबूत हो गया है।’

मोईन अली के विकेट पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने रखा अपना पक्ष

जेवियर डोहर्टी ने आगे कहा कि, ‘जब मोईन अली और बेन स्टोक्स चीजों को अपनी तरफ लाने की कोशिश कर रहे थे तब पैट कमिंस ने एक तेज बाउंसर फेंकी। हालांकि गेंद फील्डर से 20 मीटर आगे गिरी। सबसे हैरान कर देने वाली बात थी कि इसके तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक खिलाड़ी को वहीं पर खड़ा कर दिया जहां पर गेंद गिरी थी।

मोईन अली ने वही गलती फिर से की और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने उनका विकेट अपने नाम किया। अली काफी अनुभवी खिलाड़ी है और उन्हें यही गलती फिर से नहीं करनी चाहिए थी।’

जेवियर डोहर्टी ने आगे कहा कि, ‘Bazball’ खेल की वजह से इंग्लैंड अपनी ही एक अलग दुनिया में इस समय है और उन्हें जल्द से जल्द अच्छा प्रदर्शन कर इस टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।’

close whatsapp