नंबर चार मेरे लिए एकदम सही है……- अपनी बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर बोले सूर्या
2021 के बाद से T20I में सूर्या ने टीम इंडिया के लिए किया है अच्छा प्रदर्शन।
अद्यतन - सितम्बर 24, 2022 9:41 पूर्वाह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच नागपुर में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। सीरीज फ़िलहाल अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुका है और निर्णायक मुक़ाबला अब 26 तारीख को हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और बिना खता खोले ही पवेलियन लौट गए।
लेकिन इस मैच से पहले टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बताया कि, बल्लेबाजी क्रम में नंबर 4 का स्थान उनके लिए एकदम सही है, क्योंकि इससे उन्हें खेल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सूर्यकुमार यादव टी-20 में डेब्यू करने के बाद से इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाडियों में से एक के रूप में सामने आए हैं।
अपनी बल्लेबाजी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
सूर्यकुमार ने खुलासा किया कि उनकी पसंदीदा बल्लेबाजी क्या है और उन्होंने यह भी कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के अपने सफर से खुश हैं। उनका मानना है कि पारी पर नियंत्रण रखने के लिए नंबर चार उनके लिए एकदम सही है और उन्होंने कहा कि उन्हें दबाव में खेलने में अच्छा लगता है। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप 2022 में शॉट चयन के महत्व पर प्रकाश डाला।
दूसरे T20I मैच से पहले ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि, “यह एक अद्भुत जर्नी रही है। अब तक की शानदार सफर और हर चीज के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैंने हर जगह बल्लेबाजी का आनंद लिया है, लेकिन नंबर चार मेरे लिए एकदम सही है। यह मुझे खेल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
जब दबाव अधिक होता है तो मुझे बल्लेबाजी करने में मजा आता है। सबसे महत्वपूर्ण ऑस्ट्रेलिया में चुनौती हमारे लिए होगी कि हम अपने शॉट चयन के साथ होशियार रहें। बाकी सब कुछ वैसा ही रहता है।”