दिसंबर 10- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - दिसम्बर 10, 2023 5:33 अपराह्न

1- IPL 2024: वसीम जाफर ने आईपीएल से इस नियम को हटाने की मांग की, कहा- ‘यह भारतीय क्रिकेट को….’
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में लागू किए गए इम्पैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। यह इम्पैक्ट प्लेयर नियम टीमों को एक एक्स्ट्रा गेंदबाज या बल्लेबाज को खिलाने और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग करने की अनुमति देता है।
वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने कहा इस नियम की वजह से ऑलराउंडर ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं और भारतीय क्रिकेट टीम को इस नियम की वजह से ही ज्यादा ऑलराउंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जाफर ने कहा कि यह इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडरों के विकास के लिए हानिकारक है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम को ऐसे प्रतिभशाली खिलाड़ियों की सख्त जरूरत है, जो अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर सकें। (यहां पढ़े पूरी खबर)
2- पिछली सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज को आप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में नहीं खिला पाएंगे: आकाश चोपड़ा
पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि रवि बिश्नोई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच में भारतीय प्लेइंग XI में शायद जगह ना मिल पाए। बता दें, भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे में है जहां उन्हें तीन मुकाबलों की टी-20, तीन मैच की वनडे और दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टी-20 सीरीज की शुरुआत आज यानी 10 दिसंबर से हो रही है। पहला मैच डरबन में खेला जाएगा। (यहां पढ़े पूरी खबर)
3- गौतम गंभीर भी हुए ब्रॉडकास्टर्स से गुस्सा, जमकर की पूर्व खिलाड़ी ने आलोचना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हाल ही में क्रिकेट खिलाड़ियों की मान्यता को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इसको लेकर एक उदाहरण भी दिया कि 2011 वर्ल्ड कप में कुछ खिलाड़ी हीरो बन गए जबकि कुछ खिलाड़ियों को वो पहचान नहीं मिली जिनके वो हकदार थे। गौतम गंभीर के मुताबिक 2011 वनडे वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन उन्हें ज्यादा क्रेडिट नहीं मिला। गौतम गंभीर के मुताबिक यह जरूरी नहीं है कि आप कितना अच्छा खेले बल्कि आपकी उपलब्धियों को पहचानना ज्यादा जरूरी है। (यहां पढ़े पूरी खबर)
4- गौतम गंभीर ने कहा, केवल एक शर्त पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनना चाहिए
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर गौतम गंभीर का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। (यहां पढ़े पूरी खबर)
5- युजवेंद्र चहल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में देख हैरान है संजय मांजरेकर
पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर इस चीज को देखकर काफी हैरान है कि आखिर क्यों युजवेंद्र चहल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया है? संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘एक बार मैं फिर से काफी उत्साहित हूं। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि दीपक चहर भी वापसी कर चुके हैं क्योंकि यह क्रिकेटर के रूप में मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं। आवेश खान को भी मौका मिला है। मुझे लगता है कि मुकेश कुमार ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर भरोसा किया जा सकता है।
मैं युजवेंद्र चहल को देखकर थोड़ा हैरान हूं। मुझे लगता है कि चहल टी-20 क्रिकेट के लिए ज्यादा बेहतरीन गेंदबाज है लेकिन उसके लिए भी आपके पास रवि बिश्नोई है।’ (यहां पढ़े पूरी खबर)
6- BBL 2023-24: खराब पिच की वजह से मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉरचर्स के बीच मैच हुआ रद्द
बिग बैश लीग 2023-24 का चौथा मुकाबला खराब पिच की वजह से रद्द कर दिया गया है। बता दें, यह शानदार मुकाबला पर्थ स्कॉरचर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच जिलोंग के साइमंड स्टेडियम में खेला गया था। (यहां पढ़े पूरी खबर)
7- WI vs ENG 2023: दो साल बाद इस दिग्गज ने की वेस्टइंडीज टीम में वापसी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय सीमित ओवरों की सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी कर रही है। वेस्टइंडीज ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया की। अब दोनों टीमों के बीच 13 दिसंबर से पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जानी है।
8- NCA में चोट से रिकवर हो रहे हार्दिक पांड्या की वापसी पर सामने आया जय शाह का बड़ा बयान
9- टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के कप्तान नहीं होंगे रोहित शर्मा! जय शाह की टालमटोल ने खोली पोल
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने हालिया आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दस मैच जीते थे, लेकिन फिर मेजबान टीम को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट की दिल तोड़ देने वाली मात झेलनी पड़ी थी।
अब 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और जय शाह ने रोहित शर्मा की भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर कहा कि, ‘टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जून में शुरू हो रहा है, उससे पहले हमारे सामने आईपीएल है, और फिर हमें जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज भी खेलनी है। हम सही समय पर सही फैसला लेंगे।’ (यहां पढ़े पूरी खबर)
10- SA vs IND 2023-24: डरबन T20I से पहले सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर खेला स्मार्ट गेम, खिलाड़ियों से की खास अपील
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच आज 10 दिसंबर से 3 मैचों की T20I, तीन मैचों की ODI और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले T20I मुकाबले से पहले टीम इंडिया की स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने खिलाड़ियों से निडर क्रिकेट खेलने की मांग की।