IPL 2024: गेंदबाजी विभाग में हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं: फाफ डु प्लेसिस
मुंबई के खिलाफ जारी आईपीएल में आरसीबी को 5वीं हार झेलनी पड़ी है।
अद्यतन - अप्रैल 12, 2024 11:24 पूर्वाह्न

आईपीएल के जारी सीजन मे मुंबई इंडियंस के खिलाफ शर्मानाक हार के बाद राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का बड़ा बयान सामने आया है। फाफ का कहना है कि उनके पास गेंदबाजी विभाग में ज्यादा विकल्प नहीं हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल 2024 का 25वां मैच कल 11 अप्रैल को MI और RCB के बीच खेला गया। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 197 रनों का एक मजूबत लक्ष्य, मुंबई के सामने जीत के लिए रखा।
तो वहीं जब मुंबई बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने अपनी शानदार बल्लेबाजी के बूते इस टारगेट को मात्र 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। दूसरी ओर, इस मैच के बाद फाफ के बयान ने आरसीबी खेमे में सनसनी मचा दी है।
गेंदबाजी विभाग में हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं: फाफ डु प्लेसिस
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्डेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू मैच के खत्म होने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने कहा- फिलहाल इसे देखकर ऐसा लगता है कि बल्लेबाजी के नजरिए से हमें 220 रन बनाने की कोशिश करनी होगी।
गेंदबाजी के नजरिए से हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। इसलिए, यह बल्लेबाजों पर निर्भर करता है कि हम अपने आत्मविश्वास और फाॅर्म का सही से इस्तेमाल करें। जारी टूर्नामेंट में हम जो स्कोर बोर्ड पर लगाएंगे, शायद वो ही हमारे टूर्नामेंट में बने रहने का एकमात्र तरीका होगा।
फाफ ने आगे कहा- गेंदबाजी के नजरिए से हमारे पास शुरुआत में थोड़ी कमी है। इसलिए, हमें बाहर जाकर टीम के भीतर रचनात्मक तरीके खोजने होंगे, क्यों हम पावरप्ले में दो या तीन विकेट हासिल कर सकते हैं। अगर हम ऐसा कर पाए तो यह हमारी गेंदबाजी की फ्रंटफुट पर शुरुआत हो सकती है। पिछले कुछ मैचों से ऐसा लगता है कि हम पहले कुछ ओवरों के बाद बैकफुट पर हैं।