Virat Kohl: शतक लगाया, मैच जीताया, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर फैंस Selfish कह कर रहे ट्रोल
बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 78वां शतक बनाया।
अद्यतन - अक्टूबर 19, 2023 11:13 अपराह्न

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने भी जबर्दस्त शुरुआत की और 42वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े।
रोहित अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने पहले श्रेयस अय्यर, फिर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ मोर्चा संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 78वां शतक जड़ दिया। वहीं अब वह सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक वनडे शतक (49) के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 2 शतक दूर हैं
हालांकि, शतक को पूरा करने के लिए विराट ने आखिरी पलों में धैर्य दिखाया और कुछ डॉट गेंदें खेली। इसमें केएल राहुल ने उनका पूरा समर्थन किया और नॉन स्ट्राइकर एंड पर उनका पूरा साथ दिया। अंपायर ने भी एक लगभग वाइड गेंद को वाइड नहीं दिया, जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। कोहली के इस तरह शतक पूरा करने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने उन्हें निशाने पर लिया और जमकर ट्रोल किया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर Selfish वर्ड ट्रेंड करने लगा।
यहां देखिए एक्स पर आए रिएक्शन
CRICKET HAS NEVER SEEN A MORE SELFISH PLAYER THAN HIM pic.twitter.com/QqLKhN8IFL
— ` (@kurkureter) October 19, 2023
Kris srikant said,"Never saw someone Playing SELFISH like Virat kohli, That Gesture of denying single was so Poor."#INDvsBAN pic.twitter.com/H01bxwkO5O
— ᴘʀᴀᴛʜᴍᴇsʜ⁴⁵ (@45Fan_Prathmesh) October 19, 2023
Never saw someone Playing for selfish century in ICC Tournament, One puts his heart out for Country & this shameless man playing for himself in front of whole world.
Virat Kohli you lost my whole respect.💔#ShameOnKohli #indiavsbangladesh pic.twitter.com/s2NQs6PVnO
— ᴘʀᴀᴛʜᴍᴇsʜ⁴⁵ (@45Fan_Prathmesh) October 19, 2023
Once Rohit Sharma was on 46 runs and 6 balls were remaining but he told Dinesh Karthik to finish the match . Selfish Virat kohli you can never be like him .#ShameOnKohli pic.twitter.com/EeQ37E9QDY
— Dev 🇮🇳 (@time__square) October 19, 2023
Name a more selfish player than Virat Kohli I'll leave twitter forever.
You lost all the respect today 💔#ShameOnKohli pic.twitter.com/X7nRSE9ATe
— Nisha (@NishaRo45_) October 19, 2023
मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए लिटन दास (Litton Das) ने 66 और तंजीद हसन (Tanzid Hasan) ने 51 रनों की पारी खेली। महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम ने क्रमश: 46 व 38 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।
इसके जवाब में टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) के शतकीय पारी की बदौलत लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर लिया। अपनी इस शानदार पारी के लिए विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वर्ल्ड कप 2023 में यह भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत है।