"इसको लेके वर्ल्ड कप जाएंगे" शुभमन गिल की स्लो पारी पर फैंस ने खड़ी की खटिया, देखें इंटरनेट पर क्या बोल रहे लोग?

“इसको लेके वर्ल्ड कप जाएंगे”, शुभमन गिल की स्लो पारी पर फैंस ने खड़ी की खटिया, देखें इंटरनेट पर क्या बोल रहे लोग?

शुभमन गिल के आज फ्लॉप पारी खेलने पर फैंस ने उन्हें स्लो पारी के लिए काफी ट्रोल किया है। कोई यूजर कह रहा है कि गिल ने टेस्ट मैच समझ कर मैच खेला है तो कोई कह रहा है कि ऐसे खिलाड़ी को हम वर्ल्ड कप में कैसे लेके जाएंगे।

Shubman Gill (Photo Source X)
Shubman Gill (Photo Source X)

आईपीएल 2024 का 45वां मुकाबला आज गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज खेला जा रहा है। सीजन में यह दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। मैच की बात करें तो RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। वहीं, गुजरात टाइटन्स बिना किसी बदलाव के मैच में उतरी है।

गुजरात को पहले ही ओवर में लगा झटका

गुजरात टाइटंस को पहला झटका सिर्फ छह रनों के स्कोर पर लगा। RCB की तरफ से स्वप्निल सिंह पारी का पहला ओवर लेके आए थे और उन्होंने आखिरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। उसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन उतरे। पावरप्ले जब समाप्त हुआ तब गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन था। टीम को यहां से रनों की गति बढ़ाने की जरूरत थी, लेकिन गुजरात को फिर दूसरा बड़ा झटका लगा।

ग्लेन मैक्सवेल ने शुभमन गिल को किया आउट

गुजरात को दूसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। उन्होंने अपने वापसी मैच के पहले ओवर में कप्तान शुभमन गिल को आउट किया। शुभमन गिल 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल ने 19 गेंदों में 84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो बेहद ही खराब है। शुभमन गिल ने लॉन्ग-ऑन की ओर शॉट लगाया और डीप में कैमरून ग्रीन ने अपनी बायीं ओर दौड़ते हुए एक अच्छा कैच लपका। गुजरात टाइटन्स ने फिलहाल दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए हैं।

शुभमन गिल के आज फ्लॉप पारी खेलने पर फैंस ने उन्हें स्लो पारी के लिए काफी ट्रोल किया है। कुछ यूजर्स ने कहा कि गिल ने टेस्ट मैच समझ कर मैच खेला, तो कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसे खिलाड़ी को हम वर्ल्ड कप में कैसे लेके जाएंगे। शुभमन गिल के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 10 मैचों में 320 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 89* है।

आइए देखें शुभमन गिल के आउट होने के बाद फैंस का रिएक्शन-

 

close whatsapp