24 फरवरी: दोहरे शतक का दिन, आज के दिन तेंदुलकर-धोनी समेत इन बल्लेबाजों ने लगाया था दोहरा शतक
वनडे में सबसे पहला दोहरा शतक भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बनाया था।
अद्यतन - फरवरी 24, 2024 12:41 अपराह्न
2- एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी और कप्तानी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी पहले भारतीय विकेटकीपर थे जिन्होंने टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने यह उपलब्धि 24 फरवरी 2013 को हासिल की थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला चेन्नई में खेला गया था। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया।
हालांकि इस मैच की पहली पारी में महेंद्र सिंह धोनी ने 265 गेंदों में 24 चौके और 6 छक्कों की मदद से 224 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। वो पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज थे जिन्होंने टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा।