Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

फरवरी 27 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

 (Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

1) IPL 2024: मुलानपुर में बनकर तैयार हुआ नया स्टेडियम अपना पहला आईपीएल मैच होस्ट करने के लिए तैयार, देखें वीडियो

मोहाली के मुलानपुर में नया बनकर तैयार हुआ महाराजा यदविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh Cricket Stadium) आईपीएल 2024 के दौरान अपना पहला मैच होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गौरतलब है कि आईपीएल के आगामी सीजन में 23 मार्च को यहां पर होम टीम पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होने वाला है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) अब टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स को मिलेंगे IPL से ज्यादा पैसे! बहुत बड़ी प्लानिंग कर रहा है BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट की ओर आकर्षित करने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन के साथ-साथ टेस्ट मैच फीस में बढ़ोतरी पर विचार कर रहा है। यह कदम ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में शामिल नहीं होने की वजह से है। ये सभी प्लेयर्स घरेलू क्रिकेट की बजाय आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) Neil Wagner Retirement: दिग्गज कीवी गेंदबाज ने अचानक छोड़ा टेस्ट क्रिकेट, लंबे-लंबे स्पेल फेंकने के लिए थे मशहूर

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज नील वैगनर ने तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बताया कि वह सेलो बेसिन रिजर्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट के लिए शुरुआती लाइनअप में शामिल नहीं होंगे। बाद में उन्हें क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट से पहले टीम से रिलीज कर दिया जाएगा। इसी तरह से उनके 12 साल और 64 टेस्ट मैचों के शानदार करियर का अंत हो जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

4) नामीबिया का ये खिलाड़ी शतक लगाने के मामले में निकला रोहित से भी आगे, तोड़ा हिटमैन का सालों पुराना रिकॉर्ड

इस समय नेपाल टी20 त्रिकोणीय 2024 सीरीज खेली जा रही है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नेपाल और नामीबिया के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में नामीबिया के Jan Nicol Loftie-Eaton ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने यह शतक मात्र 33 गेंदों में पूरा किया। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ‘मैं किसी भी तरह से ज्यादा परेशान नहीं हूं’ टी20 वर्ल्ड कप में अपने सेलेक्शन को लेकर स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने हाल में ही न्यूजीलैंड का 3 मैचों की टी20 सीरीज में सामना किया था। तो वहीं इस सीरीज में कंगारू टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बता दें कि वह खेले गए दो मैचों में सिर्फ 15 रन ही बना पाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

6) IPL 2024: क्या विराट कोहली खेलेंगे? शायद हो सकता है कि वो IPL में भी ना खेलें”- सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनुपस्थिति को लेकर मजाकिया अंदाज में बयान दिया है। फिलहाल लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं लिया। उसी को देखते हुए 74 वर्षीय गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी मिस कर सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) Ranji Trophy 2024: तुषार और तनुष की जोड़ी ने रचा इतिहास, 78 सालों में पहली बार हुआ ऐसा करनामा

बड़ौदा के खिलाफ चल रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई की गेंदबाजी जोड़ी ने कुछ ऐसा किया है जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। गेंदबाजी के अगुवाई करने वाले तुषार देशपांडे (123) और तनुश कोटियन (120*)  10 और 11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाने वाली दूसरी बल्लेबाजी जोड़ी बन गई। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नंबर 10 और 11 इस शानदार उपलब्धि के साथ, “बल्लेबाजों” ने घरेलू सर्किट में इतिहास रचा दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IND vs ENG: ‘बैजबाॅल’ का बैंड बजने के बाद बेन स्टोक्स ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के अभी तक चार मैच खेले चुके हैं, जिसमें भारत ने तीन मैचों को जीतकर, टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया है। तो वहीं इग्लैंड क्रिकेट टीम द्वारा टेस्ट क्रिकेट में भारत में प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Ranji Trophy 2024: विदर्भ ने कर्नाटक को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पढ़ें मैच का हाल

 जारी रणजी ट्राॅफी का पहला क्वार्टरफाइनल मैच विदर्भ और कर्नाटक के बीच नागपुर में खेला गया। बता दें कि इस मैच में विदर्भ ने कर्नाटक को 127 रनों से हाकर, रणजी ट्राॅफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं मैच में विदर्भ को जीत दिलाने में आदित्य सरवटे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने खेल में आज के दिन मयंक अग्रवाल, निकिन जोश और मनीश पांडे के जल्दी विकेट निकाले और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp