IND vs AUS 2023: पाकिस्तानी दिग्गज का दावा, ‘इन दो कारणों से भारत नहीं जीत पाएगा वर्ल्ड कप 2023’
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सीन एबॉट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 36 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी।
अद्यतन - Sep 25, 2023 4:21 pm

Team India इस समय शानदार फार्म में है, उन्होंने हाल ही में श्रीलंका में एशिया कप 2023 जीता है और इस समय भारत में खेली जा रही तीन मैचों की ODI सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पहले दोनों मैचों में करारी मात देकर 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है।
भारतीय क्रिकेट टीम का यह शानदार फार्म देखकर हर भारतीय को लग रहा है कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 तो इस बार भारत की झोली में आने वाला है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर ने भारतीय फैंस को निराश करने वाला बयान दिया है।
सईद अनवर ने Team India की कमजोर कड़ियां गिनाई
सईद अनवर ने इंदौर में 24 सितंबर को खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान वनडे मुकाबले में कुछ ऐसी चीज नोटिस की है जो टीम इंडिया के एक दशक से भी लंबे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को और लंबा खिंच सकते हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सीन एबॉट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 36 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जो निश्चित ही डेथ ओवरों में भारतीय टीम की कमजोर गेंदबाजी का नतीजा है।
इसके अलावा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने इस मैच में शतक लगाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा और भारत की 99 रनों (DLS मेथड) की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच के बाद सईद अनवर ने स्वीकार किया कि भारत तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार है, लेकिन दो कारक उन्हें इतिहास रचने से रोक भी सकते हैं।
‘सीन एबॉट की पारी भारत के लिए बहुत खूबसूरत और डरावनी थी’
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अनवर ने छोटी बॉउंड्री और भारत की डेथ बॉलिंग को उनकी कमजोरी बताया है। सईद अनवर ने ट्विटर/X पर लिखा: “लेकिन सीन एबॉट की वह पारी भारत के लिए बहुत खूबसूरत और डरावनी थी। इसके अलावा, मैं यह कह सकता हूं कि भारत वर्ल्ड कप 2023 जीतने का प्रबल दावेदार है, लेकिन छोटी-छोटी बॉउंड्री और डेथ बॉलिंग उन्हें ट्रॉफी जीतने से रोकने का कारण बनेंगी।”
But that inning of S. Abbott was gorgeous & terrible for India.
In addition, I can sum up by saying, that India is the favorite to win the WC, but those small boundaries & death bowling will be the cause to prevent them. #INDvsAUS #CWC23 https://t.co/NUOPA6Mj3d— Saeed Anwar (@ImSaeedAnwar) September 24, 2023