रवींद्र जडेजा की यह हरकत एम.एस. धोनी के फैंस को बिल्कुल भी नहीं लगी अच्छी, DC के खिलाफ मैच के बाद CSK कप्तान को गुस्से से घूरा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवींद्र जडेजा की यह हरकत एम.एस. धोनी के फैंस को बिल्कुल भी नहीं लगी अच्छी, DC के खिलाफ मैच के बाद CSK कप्तान को गुस्से से घूरा

गुजरात टाइटंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी टीम हैं जिन्होंने इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है।

Ravindra Jadeja and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
Ravindra Jadeja and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

आज यानी 20 मई को खेले गए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सिर्फ डेविड वॉर्नर ही अच्छी बल्लेबाजी कर पाए।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया। गुजरात टाइटंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी टीम हैं जिन्होंने इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है।

हालांकि मुकाबले के दौरान ऐसा देखा गया कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा किसी चीज को लेकर आपस में काफी गंभीरता से बात कर रहे थे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जैसे ही मुकाबला खत्म हुआ उसके बाद ऐसा देखने को मिला कि चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को इस जीत की मैदान पर बधाई दे रहे हैं जबकि धोनी और जडेजा के बीच किसी चीज को लेकर काफी बहस चल रही है।

जडेजा के चेहरे पर बिल्कुल भी मुस्कान नहीं थी और धोनी भी उनसे काफी देरी तक बातचीत करते रहे। तमाम लोग इस चीज को लेकर काफी हैरान हैं कि आखिर दोनों के बीच में क्या बातचीत हो रही थी।

यह रही वीडियो:

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 50 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 223 रन बनाए थे जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई।

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। LSG को भी इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है अगर उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो।

close whatsapp