IPL 2024: GT के स्पिनर्स ने चंडीगढ़ में की जबरदस्त गेंदबाजी, PBKS का बल्लेबाजी लाइन पूरी तरह से हुआ पस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: GT के स्पिनर्स ने चंडीगढ़ में की जबरदस्त गेंदबाजी, PBKS का बल्लेबाजी लाइन पूरी तरह से हुआ पस्त

गुजरात टाइटंस की ओर से टीम के स्पिनर्स ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Gujarat Titans (Pic Source-X)
Gujarat Titans (Pic Source-X)

आज यानी 21 अप्रैल को चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल 2024 के बेहतरीन मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से करारी शिकस्त दी। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और इसी वजह से मेजबान को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस की ओर से टीम के स्पिनर्स ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पंजाब किंग्स ने इस मैच में 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 35 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह के अलावा कप्तान सैम करन 20 रनों का योगदान दिया।

हरप्रीत बरार ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 12 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रनों की आक्रामक पारी खेली जबकि हरप्रीत सिंह ने 14 रन बनाए। जितेश शर्मा 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। गुजरात टाइटंस की ओर से आर साई किशोर ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके जबकि नूर अहमद ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। मोहित शर्मा ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि राशिद खान ने 1 विकेट झटका।

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने भी दिखाया अपना दम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान गिल के अलावा साईं सुदर्शन ने 31 रन बनाए। इन दोनों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और गुजरात टाइटंस के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए।

अंत में गुजरात टीम की ओर से राहुल तेवतिया ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 36* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने 3 विकेट झटके। जबकि अर्शदीप सिंह और कप्तान सैम करन ने 1-1 विकेट हासिल किया। लियम लिविंगस्टोन ने दो विकेट झटके।

https://twitter.com/Yashagarwalla/status/1782102436095873078

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?