'कमबैक किंग' दिनेश कार्तिक के बर्थडे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कमबैक किंग’ दिनेश कार्तिक के बर्थडे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार

दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए 2004 में डेब्यू किया था।

Dinesh Karthik. (Photo Source: IPL/BCCI)
Dinesh Karthik. (Photo Source: IPL/BCCI)

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर- बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आज (1 जून) अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने क्रिकेट करियर में, तमिलनाडु के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने जिस भी टीम का प्रतिनिधित्व किया है, उसके लिए उन्होंने कुछ शानदार पारियां खेली हैं। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था।

शानदार फॉर्म को देखते हुए, सीनियर बल्लेबाज को तीन साल के इंतजार के बाद भारतीय टीम में दुबारा शामिल किया गया है। कार्तिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज के दौरान एक्शन में दिखाई देंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी T20I मैच खेला था।

कार्तिक ने 2004 में भारत के लिए किया था डेब्यू

37 वर्षीय कार्तिक ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। कार्तिक ने अपने करियर के शुरुआती दौर में अपनी क्षमताओं से सभी को प्रभावित किया। लेकिन एमएस धोनी को टीम में शामिल करने के बाद कार्तिक को टीम इंडिया में सिमित मौके मिले, लेकिन जब भी मौका मिला उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। वह आखिरी बार 2019 विश्व कप में भारत के लिए खेले थे और उसके बाद कई लोगों ने यह कह दिया था कि कार्तिक अब कभी टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखेंगे।

T20I फॉर्मेट में, कार्तिक ने 32 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और इस दौरान 143.53 की शानदार स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाए हैं। सीनियर बल्लेबाज ने 94 एकदिवसीय और 26 टेस्ट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। दाएं हाथ का बल्लेबाज अब एक बार फिर से मेन इन ब्लू के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले सभी महत्वपूर्ण 2022 टी 20 विश्व कप के लिए टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

आपको बता दें कि, 2019 वर्ल्ड कप के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कमेंटेटर और पैनल एक्सपर्ट के रूप में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 के दौरान चीजें बदल दीं। दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा रिलीज होने के बाद, दाएं हाथ के बल्लेबाज को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने खरीदा था।

दिनेश कार्तिक के बर्थडे पर फैंस ने दिए कुछ इस तरह के रिएक्शन

close whatsapp