Who is Hardik Pandya's first love?

‘मैं इश्क उसका, वो आशिकी है मेरी’- चौथे टी-20 के बाद हार्दिक ने क्यों कही ऐसी बात, इसको बताया अपना पहला प्यार

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I में हार्दिक पांड्या ने लगाया शानदार अर्धशतक।

Hardik Pandya (Photo Source: X)
Hardik Pandya (Photo Source: X)

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि वह हमेशा फैंस के लिए खेलते हैं। पांड्या ने 30 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 53 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर निकाला।

हार्दिक ने पुणे टी20 के बाद अपने ‘पहले प्यार’ के बारे में बात की और दिल खोलकर इजहार किया। 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने क्रिकेट को अपना पहला प्यार और जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा करार दिया। उनका वीडियो बीसीसीआई ने शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Hardik Pandya ने क्रिकेट को बताया अपना पहला प्यार

हार्दिक जब क्रिकेट के बारे में बात कर रहे तो ऐसा लगा कि वह कह रहे हैं ‘मैं इश्क उसका, वो आशिकी है मेरी’। हार्दिक का कहना है कि वह मैदान पर हमेशा यही सोचकर उतरते हैं कि फैंस  द्वारा मैच पर खर्च किया गया पैसा पूरी तरह वसूल हो। स्टार ऑलराउंडर ने साल 2016 में इंटनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

बड़ौदा के इस खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ”जब फैंस आते हैं, जब वे नारे लगाते हैं तो इससे मुझे अतिरिक्त मोटिवेशन मिलता है और मैं वास्तव में उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मुझे इस खेल से बहुत प्यार है। यह मेरी जिंदगी रही है। यह मेरी प्राथमिकता रही है। यह मेरा पहला प्यार रहा है। खेल ज्यादा इंतजार नहीं करता। आपके पहले प्यार की हमेशा दिल में खास जगह होती है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं हमेशा खेल के प्रति बहुत ईमानदार और वफादार रहना चाहता हूं। ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे दर्शकों को एंटरटेन करना बहुत पसंद है और मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि उन्होंने जो भी पैसा खर्च किया है, वो पूरी तरह से सार्थक हो।

close whatsapp