'वह बल्लेबाजी में काफी कुछ कर सकते हैं इसलिए...'- सुनील गावस्कर ने धोनी को दिया अहम सुझाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह बल्लेबाजी में काफी कुछ कर सकते हैं इसलिए…’- सुनील गावस्कर ने धोनी को दिया अहम सुझाव

आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

MS Dhoni Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। आईपीएल के इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस (GT) से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम ने फिर वापसी करते हुए लगातार दो मैचों में जीत हासिल की। चेन्नई का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ 12 अप्रैल को खेला जाएगा।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में इतिहास रचने वाले हैं, क्योंकि CSK के लिए बतौर कप्तान वह अपना 200वां मुकाबला खेलने वाले हैं। धोनी के इस कीर्तिमान से पहले पूर्व भारतीय दिगग्ज बल्लेबाज सुनील गावस्कर धोनी को बड़ा सुझाव देते हुए नजर आए।

धोनी को बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर आना चाहिए- सुनील गावस्कर

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के लीजेंड के रूप में शुमार है। बल्लेबाजी, फिनिशिंग और विकेटकीपिंग तीनो ही डिपॉर्टमेंट में पिछले 15 वर्षों से धोनी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच चर्चा जोरों पर हैं कि आईपीएल का यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन अब तक धोनी द्वारा कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने 3 गेंदो का सामना करते हुए 12 रनों की पारी खेली थी। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर का कहना है कि धोनी को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए।

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि बैटिंग ऑर्डर में धोनी अपने आप को प्रमोट करें। ताकि उन्हें दो से तीन ओवर ज्यादा खेलने को मिले। वह एक बड़ा अंतर अपनी बल्लेबाजी से खड़ा कर सकते हैं। क्योंकि वह बड़े रन बनाने में सक्षम हैं।’

रवींद्र जडेजा ने धोनी के 200वें मैच पर कही यह बात

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एमएस धोनी अपने करियर में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने वाले हैं। धोनी के इस कीर्तिमान से पहले रवींद्र जडेजा का कहना है कि, ‘मैं क्या कह सकता हूं वह भारतीय क्रिकेट के लीजेंड हैं। इसलिए मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। उम्मीद है अपने 200वें गेम में वह चेपॉक में मैच जीतेंगे जिससे फैंस खुश हो जाएंगे। उम्मीद रहेगी हम जीतेंगे और उन्हें 200 आईपीएल गेम में गिफ्ट भी दे पाएंगे।’

close whatsapp