आईपीएल 2023 में धोनी-जडेजा के बीच चल रहा था विवाद! CSK के CEO ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023 में धोनी-जडेजा के बीच चल रहा था विवाद! CSK के CEO ने किया बड़ा खुलासा

रवींद्र जडेजा ने आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइंटस के खिलाफ 15 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

MS Dhoni Ravindra Jadeja Kashi Vishwanathan (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni Ravindra Jadeja Kashi Vishwanathan (Photo Source: Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवे आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। रवींद्र जडेजा ने लक्ष्य का पीछा करते आखिर दो गेंदों में छक्का व चौका जड़ टीम को जीत दिलाई थी। आपको बता दें आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंपी गई थी। लेकिन जडेजा की कप्तानी में CSK शानदार खेल दिखाने में नाकामयाब रही।

जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी और धोनी ने वापस से कप्तानी अपने अंडर ली थी। आईपीएल 2023 के सीजन में फैंस रवींद्र जडेजा के आउट होने की कामना करते थे ताकि धोनी बल्लेबाजी करने आ सकें। जिसके चलते खबरें जोरों पर थी कि धोनी और जडेजा के बीच विवाद चल रहा है। जिसे लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बड़ा बयान दिया है।

जडेजा धोनी का बहुत सम्मान करते हैं- काशी विश्वनाथन

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘जहां तक जडेजा की बात हैं तो उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते समय, ऋतुराज, कॉन्वे, मोईन, रहाणे की हमारी लाइन-अप के साथ जब भी वह (जडेजा) बल्लेबाजी करने गए, तो उनके पास 5-10 गेंदे शेष रहती थी।’

काशी विश्वनाथन ने आगे कहा,  ‘लेकिन बात यह है कि वह यह भी जानते थे कि धोनी अगले नंबर पर आने वाले हैं। और वह खुद भी कभी-कभी सिर्फ 2-3 गेंदों का ही इस्तेमाल करते थे। ऐसी स्थिति में जब भी वह अंदर जाते थे फैंस धोनी का स्वागत करते थे। एक तरह से उन्हें बुरा भी लग सकता था। लेकिन उन्होंने इसके बारे में शिकायत नहीं की भले ही वह आउट हो गए।’

यह भी पढ़े- CSK के CEO काशी विश्वनाथन का बड़ा खुलासा, कहा- धोनी ने फाइनल मुकाबले तक अपनी चोट को लेकर….

काशी विश्वनाथन ने आगे बात करते हुए बताया कि, टीम में धोनी को लेकर सम्मान है। और रवींद्र जडेजा भी उनका बहुत सम्मान करते हैं। आपको बता दें आईपीएल फाइनल के बाद जडेजा ने अपनी पारी धोनी को समर्पित की थी। काशी विश्वनाथन ने कहा, ‘टीम के माहौल में सभी जानते हैं कि ड्रेसिंग रूम में क्या होता है, बाहर कोई नहीं जानता। हमें कोई दिक्कत नहीं है। धोनी के लिए उनके मन में हमेशा उच्च सम्मान रहा है। फाइनल के बाद भी उन्होंने कहा कि, मैं यह पारी धोनी को समर्पित करता हूं।’

close whatsapp