हरभजन सिंह ने की वरुण चक्रवर्ती को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, कहा- वह जल्द टीम इंडिया के लिए फिर से खेलेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

हरभजन सिंह ने की वरुण चक्रवर्ती को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, कहा- वह जल्द टीम इंडिया के लिए फिर से खेलेंगे

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती ने की शानदार गेंदबाजी।

Harbhajan Singh And Varun Chakravarthy (Photo Source: Twitter)
Harbhajan Singh And Varun Chakravarthy (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को करारी शिकस्त दी। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए। इस टीम की ओर से कप्तान शिखर धवन ने अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 5 विकेट खोकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। KKR की तरफ से रिंकू सिंह, आंद्रे रसल और नितीश राणा ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। बता दें आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

वहीं कोलकाता की गेंदबाजी की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। बता दें उन्होंने इस मुकाबले में 4 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वरुण चक्रवर्ती ने पर्पल कैप की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है, उनके नाम इस सीजन अब तक 17 विकेट है।

घुटने में दर्द के बाद भी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की- हरभजन सिंह 

वहीं वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी की तारीफ भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने की है। बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं जब KKR का हिस्सा था, उस दौरान उनके घुटने में बहुत दर्द था। वह इंजेक्शन लेकर और आइस पैक इस्तेमाल कर खेल रहे थे लेकिन फिर भी उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जब मैंने उनसे बात की तो थी तो सिर्फ इतना ही था कि उन्हें अपना वजन कम करना था। ज्यादा वजन के कारण उनके घुटने पर बहुत दवाब पड़ रहा था। अब उनका घुटना ठीक है क्योंकि उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है, वह अच्छी फील्डिंग और गेंदबाजी कर रहे हैं। यह खिलाड़ी फिर से टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए लाइन में शामिल हो गया है।

close whatsapp