माइकल वॉन का सुझाव- बैजबॉल अप्रोच नहीं, 'कोहली अप्रोच' दिलाएगी इंग्लैंड को सफलता! - क्रिकट्रैकर हिंदी

माइकल वॉन का सुझाव- बैजबॉल अप्रोच नहीं, ‘कोहली अप्रोच’ दिलाएगी इंग्लैंड को सफलता!

इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने नौ लीग मैचों में से केवल तीन मैच जीते थे।

Virat Kohli and Michael Vaughan. (Image Source: Getty Images)
Virat Kohli and Michael Vaughan. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जोस बटलर की अगवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर बेहद करारा प्रहार किया है। आपको बता दें, इंग्लैंड ने अपने नौ लीग मैचों में से केवल तीन मैच जीते थे।

माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार और दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का उदाहरण देते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम को सुझाव दिया कि वह उन्हें फॉलो करें और अपनी फिटनेस पर कम करें।

आप Virat Kohli से सीखिए Michael Vaughan

इसके अलावा, माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने कहा बैजबॉल अप्रोच टेस्ट क्रिकेट में कारगर साबित हो सकती है, लेकिन इसे सीमित ओवरों के क्रिकेट में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, और यह कहीं ना कहीं वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे का कारण है।

यहां पढ़िए: CWC 2023: भारत के फाइनल में पहुंचते ही अहमदाबाद में होटलों के किराए से लेकर फ्लाइट के रेट छू रहे आसमान

माइकल वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में लिखा: “बैजबॉलर्स का टेस्ट क्रिकेट में यह शिथिल और लापरवाह रवैया बहुत अच्छा रहा है, लेकिन इसे सीमित ओवरों के क्रिकेट में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। आपको सीमित ओवरों के क्रिकेट में फिट रहना होता है, विकेटों के बीच दौड़ना और आउटफील्ड में दौड़ना होता है। विराट कोहली को देखिए, वह मैदान में चार घंटे दौड़ने में बिताते हैं और फिर जाकर 3-4 घंटे तक बल्लेबाजी करते हैं और चेज करने में महारत हासिल हैं।

“आप पुराने स्कूल के दिनों में वापस नहीं जा रहे हैं”

यही फिटनेस है। इंग्लिश क्रिकेट को बेंचमार्क सेट करने होंगे और अनुशासन के लिए फिटनेस बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आप फिट हैं और अपना ख्याल रख रहे हैं, जिम जा रहे हैं, ट्रेडमिल पर दौड़ रहे हैं और मील दौड़ रहे हैं, तो यह जीवन में अनुशासन को दर्शाता है। क्रिकेट एक दौड़ने का खेल है। मुझे उम्मीद है कि रॉब की और टीम प्रबंधन यह सुनिश्चित कर रहा होगा कि यह महत्वपूर्ण है और वे पुराने स्कूल के दिनों में वापस नहीं जा रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?