एक तरफ इंग्लैंड ढूंढ रहा अपना अगला मुख्य कोच तो वहीं पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट से मिली उन्हें यह सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक तरफ इंग्लैंड ढूंढ रहा अपना अगला मुख्य कोच तो वहीं पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट से मिली उन्हें यह सलाह

जस्टिन लैंगर ने फरवरी 2022 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच पद से अचानक दे दिया था, इस्तीफा।

Justin Langer
Justin Langer. (Photo by Mark Evans/Getty Images)

द एशेज 2021-22 में इंग्लैंड टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) में कुछ कड़े फैसले लिए गए। सीरीज में हार के बाद ECB ने टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड को भी हटाने का फैसला लिया। इसी बात को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की प्रतिक्रिया सामने आयी है। उनके अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर टीम के हेड कोच के पद को संभाल सकते हैं।

जस्टिन लैंगर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किये गए थे। लेकिन उन्होंने फरवरी की शुरुआत में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों की उनके भविष्य को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का मानना है की वह इंग्लैंड के कोच के रूप में एक सही दावेदार होंगे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का भी यही मानना है कि लैंगर इंग्लैंड के हेड कोच के रूप में भूमिका निभा सकते हैं। गिलक्रिस्ट के अनुसार लैंगर और बेन स्टोक्स दोनों का काम करने का तरीका एक जैसा है। इसलिए दोनों को एक साथ देखना शानदार होगा।

“लैंगर इंग्लैंड के सेटअप में अच्छी तरह फिट होंगे”- एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट ने द शेकलेस आर ऑफ पॉडकास्ट पर बताया कि “मैं इस समय जस्टिन लैंगर को इंग्लैंड के साथ सेटअप में देखता हूं और सोचता हूं कि वह कोच के रूप में फिट होंगे। जस्टिन लैंगर को बेन स्टोक्स के साथ काम करते देखना शानदार होगा। स्टोक्स की कार्य नीति जस्टिन लैंगर के समान है और यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों के साथ होने पर क्या परिणाम देखने को मिलेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि लैंगर को तय करना होगा की वह आगे क्या करना चाहते हैं। उन्होंने शुरुआती दिनों में उनके साथ हुई घटना पर कहा कि लैंगर के साथ जो हुआ निश्चित रूप से वह उसको लेकर चिंतिंत होंगे। उनको बाहर आने में थोड़ा समय लग सकता है।

दिग्गज विकेटकीपर ने आगे कहा कि “यह थोड़ा जल्दी हो सकता है उसे तकलीफ हुई है। इसे समझने क लिए आपको आइंस्टाइन होने की आवश्यकता नहीं है। उसे ठीक होने और काम करने के लिए थोड़ा समय चाहिए कि क्या वह खुद को करियर कोच के रूप में देखता है या ऑस्ट्रेलिया को टॉप पर पहुंचाकर वह अब जाना चाहता है और कुछ अन्य चीजें करना चाहता है।”

close whatsapp