हॉटस्टार के फाइनल मैच के प्रोमो लीक होने से फैन्स ने काफी बुरी तरह किया उन्हें ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

हॉटस्टार के फाइनल मैच के प्रोमो लीक होने से फैन्स ने काफी बुरी तरह किया उन्हें ट्रोल

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders Piyush Chawla celebrates fall of Rahul Tripathi’s wicket. (Photo by Kuntal Chakrabarty/IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग 11 वें सीजन में अभी सिर्फ 2 मैच ही खेले जाने बाकी है लेकिन सोशल मीडिया पर सीजन के सीजन के फाइनल के बारे में हॉटस्टार का एक वीडियों लीक हो चुका है जिसमें उन्होंने कौन सी दो टीम में फाइनल में पहुँच रही है उसके बारे में बताया है. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही फाइनल में पहुँच चुकी है वहीँ सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में अभी मुकाबला खेला जाना बाकी है लेकिन हॉटस्टार के वीडियों ने केकेआर को फाइनल में पहुंचा हुआ बता दिया है.

सोशल मीडिया पर फाइनल मैच के प्रमोट करने का ये वीडियों काफी तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है. कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच से पहले काफी सारे लोगों ने हॉटस्टार के वीडियों पर सभी जका ध्यान खीचने का काम किया जिसमें उन्होंने फाइनल मैच को प्रमोट करने का वीडियों बनाया था लेकिन लोगों ने फिक्स की तरफ इशारा किया.

आखिर क्या था वीडियों

हॉटस्टार ने फाइनल मैच के लिए एक शानदार वीडियों बनाया था जिसमें जो 2 टीम खेलने जा रही है उनके लिए किस तरह से फैन्स के बीच में रोमांच पैदा करना है यह था. नाईट राइडर्स बिना किसी शक आईपीएल की बड़ी टीमों में से एक है वहीँ चेन्नई की टीम पहले ही फाइनल मैच में अपनी जगह को बना चुकी है.

सनराइजर्स हैदराबाद का ये सीजन काफी शानदार बीता है और वह भी फाइनल में पहुँच सकता है. भले ही चेन्नई के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन नाईट राइडर्स के खिलाफ फाइनल में अपनी जगह को बनाने का उनके पास एक और मौका है.

फाइनल मैच 27 मई को मुंबई के वानखेड़े मैदान में खेला जाना है. हॉटस्टार ने पहले क्वालीफायर मैच में 8.2 मिलियन लोगों को लाइव मैच दिखाने का दावा किया था जो काफी शानदार रहा है.

यहाँ पर देखिये ट्विटर पर फैन्स ने किस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया :

https://twitter.com/AnilPradhanPK/status/998980688480120832

https://twitter.com/IamNaresh36/status/999582231227056129

https://twitter.com/IndianPaaji/status/999169805432180736

close whatsapp