IPL 2024: रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से कैसे ट्रेड किया? जानें कैसे हो पाया यह संभव - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से कैसे ट्रेड किया? जानें कैसे हो पाया यह संभव

हार्दिक पांड्या के बार फिर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए एक्शन में नजर आएंगे।

Hardik Pandya. (Image Source: X)
Hardik Pandya. (Image Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस समय जमकर सुर्खियों में है, और इसका कारण उनका गुजरात टाइटंस (GT) का साथ छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी करना है।

दरअसल, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की आगामी आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी इस समय क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी खबर है। 26 नवंबर को हुई रिटेंशन प्रक्रिया में गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिटेन किया था, जिसके बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया था कि वह मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़ेंगे।

रिटेंशन के बाद MI से कैसे जुड़े Hardik Pandya?

लेकिन उसके कुछ ही घंटो बाद खबरें आने लगी कि मुंबई इंडियंस (MI) ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर को गुजरात टाइटंस (GT) के साथ ट्रेड कर लिया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा आज 27 नवंबर को की गई है। दरअसल, मीडिया में चल रही खबरों के कारण कई लोग भ्रमित थे कि आईपीएल 2024 के लिए रिटेंशन की डेडलाइन समाप्त हो गई है, तो फिर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कैसे MI में शामिल हो सकते हैं।

यहां पढ़िए: फैन्स ने दी Hardik Pandya को भर-भर के गालियां, विराट से वफादारी सीखने की दे डाली सलाह

तो चलिए आपकी इस दुविधा को दूर करते हैं, तो रिटेंशन के बाद भी ट्रेड संभव था, क्योंकि कागजात पर साइन किए जाने के समय ट्रेतक डिंग विंडो खुली थी। सिर्फ इतना ही नहीं, 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली आईपीएल 2024 मिनी नीलामी से एक सप्ताह पहले तक ट्रेडिंग विंडो खुली रहेगी।

MI को हार्दिक के लिए कैमरून ग्रीन को छोड़ना पड़ा

नतीजन, गुजरात टाइटंस (GT) द्वारा जारी रिटेन गए खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम होने के बावजूद मुंबई इंडियंस (MI) स्टार ऑलराउंडर को अपने खेमे में लाने में कामयाब हो पाई। इस डील के साथ, अजिंक्य रहाणे (राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स) और रविचंद्रन अश्विन (पंजाब किंग्स से दिल्ली कैपिटल्स) के बाद हार्दिक किसी फ्रेंचाइजी से ट्रेड किए जाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं।

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) को पांड्या को वापस लेकर आने के लिए कैमरून ग्रीन को छोड़ना पड़ा, क्योंकि फ्रेंचाइजी को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ट्रेड करना पड़ा ताकि वे भारतीय ऑलराउंडर की 15 करोड़ रुपये की सैलरी का बंदोबस्त कर सकें।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?