'अगर मैच जीतना है तो उसको कर दो टीम से बाहर'- रमीज राजा ने उठाई इस प्लेयर को टीम से ड्रॉप करने को मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अगर मैच जीतना है तो उसको कर दो टीम से बाहर’- रमीज राजा ने उठाई इस प्लेयर को टीम से ड्रॉप करने को मांग

हाल के दिनों में वनडे मैचों में फखर जमान का फॉर्म काफी खराब रहा है।

Fakhar Zaman Pakistan
Fakhar Zaman. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा चाहते हैं कि, उनकी टीम एशिया कप 2023 में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले एक साहसिक फैसला करे। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि फखर जमान को टीम से बाहर किया जाना चाहिए क्योंकि वो बल्लेबाजी करते समय सहज नहीं दिख रहे हैं।

फखर जमान का हालिया रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2, 30 और 27 के स्कोर बनाए हैं। वहीं एशिया कप 2023 के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ वो 14 रन बनाकर आउट हो गए।

फखर जमान को टीम से कर देना चाहिए बाहर- रमीज राजा

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, रमीज राजा ने कहा कि बाएं हाथ के खिलाड़ी को आराम देने की जरूरत है और थोड़ी देर के लिए बेंच पर बैठने से उन्हें सही दृष्टिकोण मिलेगा। उन्होंने कहा कि, भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान को अपनी टीम में फखर जमान को शामिल करके जोखिम नहीं लेना चाहिए।

राजा ने कहा, “उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले और कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उनकी बॉडी लैंग्वेज खराब है और पाकिस्तान को एक इन-फॉर्म ओपनर की जरूरत है। अगर इमाम (उल-हक) भी सस्ते में आउट हो जाते हैं, तो इससे दबाव बनता है।

उन्होंने आगे कहा कि, “पाकिस्तान को फखर का आकलन करने की जरूरत है। मेरा मानना ​​है कि उन्हें उसे आराम देना चाहिए, उसे कुछ समय देना चाहिए। उसे दरकिनार करना उसके और पाकिस्तान के लिए बेहतर है। वह एक अच्छा खिलाड़ी है, पाकिस्तान ने उसे मौके दिए हैं। लेकिन भारत के खिलाफ, उसके पास जो फॉर्म है, वह मौका लेने लायक नहीं है।”

नेपाल जैसी टीम के खिलाफ पाकिस्तान अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहा और 10 ओवर के अंदर ही उनके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। हालाँकि, बाबर आज़म और इफ्तिखार अहमद के शतक के बदौलत [पाक टीम 50 ओवरों में 342 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। वहीं बाद में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने नेपाल को 104 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

रमीज राजा ने आगे कहा कि ज़मान को अभी फॉर्म पाने में समय लगेगा और उन्होंने कहा कि, बड़ी समस्या फखर ज़मान हैं। वह एक अपरंपरागत हिटर हैं, लेकिन जब कोई ऐसा खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म हो जाता है, तो उसे वापस अपना लय खोजने में कुछ समय लगता है।

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह ने एक बार फिर सुपर ओवर में किया धमाका

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?