मैं बहुत ही खुशकिस्मत हूं कि वो गेंद को वाइड करार नहीं दिया गया - जोश हेजलवुड - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैं बहुत ही खुशकिस्मत हूं कि वो गेंद को वाइड करार नहीं दिया गया – जोश हेजलवुड

गलत अंपायरिंग के चलते मुकाबला बैंगलोर ने 18 रनों से जीत लिया।

Josh Hazlewood. (Photo Source: IPL/BCCI)
Josh Hazlewood. (Photo Source: IPL/BCCI)

19 अप्रैल को मुंबई के डॉ डी.वाई.पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 18 रनों से मात देकर पॉइंट्स टेबल के दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच में जीत के हीरो रहे बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड। लेकिन इस मुकाबले में एक मोड़ ऐसा भी आया जब एक गलत फैसले की वजह से मैच का रिजल्ट पूरी तरह से बदल गया।

मुकाबले के 19वें ओवर में जोश हेजलवुड ने मार्कस स्टोइनिस को एक गेंद वाइड रेखा के बाहर फेंकी। सबको लगा कि अंपायर इस गेंद को वाइड देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस गलत अंपायरिंग के चलते मार्कस अपना आपा खो बैठे और अगली ही गेंद पर आउट हो गए। मार्कस उस समय क्रीज पर डटे हुए थे और लखनऊ को मुकाबला जीतने की ओर ले जा रहे थे लेकिन एक गलत फैसले से मैच का रुख पूरी तरह से बैंगलोर के पक्ष में आ गया।

मुकाबले के बाद से इस फैसले पर काफी आलोचना की जा रही है। यह गेंद वाइड हो सकती थी लेकिन अंपायर के गलत फैसले से इसको लीगल बॉल माना गया जिसके बाद मार्कस ने बॉल को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाना चाहा लेकिन गेंद उनके पैड से लगकर विकेट पर जा लगी और वो बोल्ड करार दिए गए।

किस्मत थी कि वो गेंद वाइड नही दी गई- जोश हेजलवुड

182 रन का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में मात्र 163 रन ही बना पाई। गेंदबाजी की बात की जाए तो जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए जिनमें से एक मार्कस स्टोइनिस का भी था। मार्कस आउट होने के बाद गुस्से से पवेलियन की ओर गए। जब इस घटना के बारे में जोश से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो बहुत ही खुश किस्मत है कि उस गेंद को वाइड नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि, मैं जल्दी से मुड़कर वापस अपने रनअप की ओर जाने लगा। मैं अपने आप को बहुत ही खुश किस्मत मानता हूँ कि वो गेंद को अंपायर द्वारा वाइड नहीं दिया गया। इसके लिए मैं मार्कस को एक बियर भेंट में दूंगा।

जोश के अलावा टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 64 गेंदो में 96 रन की अहम पारी खेली और टीम को विशाल स्कोर दिया। वो अपने शतक से मात्र 4 रन से चूक गए लेकिन उनको उम्मीद है कि आने वाले समय में वो आईपीएल में शतक जरूर जड़ेंगे।

close whatsapp