IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी टीम की हार के बाद राजस्थान रॉयल के कप्तान संजू सैमसन ने दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी टीम की हार के बाद राजस्थान रॉयल के कप्तान संजू सैमसन ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

RCB के खिलाफ हार के बाद बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी अंक-तालिका में पहले स्थान पर बरकरार है।

jasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)
jasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन का 13वां मैच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें RCB की टीम ने RR को 4 विकेट से मात देकर अंक-तालिका में छठे स्थान पर जगह बना ली है जबकि RR तीन मैचों में दो जीत के साथ पहले स्थान पर बरकरार है।

RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीता और RR को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। वहीं RR की तरफ से टीम के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 6 छक्कों के अलावा एक भी चौके के बारे में नहीं सोचा और 47 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल (32) और शिमरोन हेटमायर (42) की पारियों ने टीम के स्कोर को 169 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं दूसरी तरफ 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने 87 रनों पर पांच विकेट खो दिए थे जिसके बाद मैच RR के हाथ में था। लेकिन दिनेश कार्तिक (45) और शाहबाज अहमद (44) ने अपनी शानदार पारियों से इस मुकाबले को RR के हाथ से छीन लिया और RCB ने एक रोमांचक जीत दर्ज की। RCB से हार के बाद RR के कप्तान संजू सैमसन हैरान दिखे।

“मैं एक ऐसा पल नहीं बता सकता जहां हम मैच हार गए”- संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने मैच के बाद प्रजंटेशन समारोह के दौरान कहा “मुझे ऐसा लगता है मैं इस मैच में उस पल को नहीं बता सकता जहां हम मुकाबले को हार गए। टॉस हारने के बाद एक धीमे विकेट पर हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जॉस बटलर और शिमरोन हेटमायर ने आखिरी ओवरों में शानदार परियां खेली। इसके अलावा ओस के बावजूद हमारी टीम के गेंदबाज मैच को आखिरी ओवर तक ले जाने के लिए शानदार प्रयास किया।”

दिनेश कार्तिक की प्रशंसा करते हुए सैमसन ने कहा “मुझे लगता है उनके पास काफी अनुभव है हम अपनी गेंदबाजी इकाई और फील्डिंग को लेकर समय लेना चाहते हैं। हमारे पास इस हार के बाद वापसी करने के लिए काफी कुछ है और इससे हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिला है।”

close whatsapp