युजवेंद्र चहल ने तीसरे T20I मैच में अपनी सफलता को लेकर किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

युजवेंद्र चहल ने तीसरे T20I मैच में अपनी सफलता को लेकर किया बड़ा खुलासा

युजवेंद्र चहल ने टीम प्रबंधन द्वारा उन्हें दिए गए संदेश का भी खुलासा किया है।

Yuzvendra Chahal (Image Source: BCCI)
Yuzvendra Chahal (Image Source: BCCI)

भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले दो मैचों में टीम के लिए महंगे साबित होने के बाद तीसरे मैच में अपनी गेंदबाजी में थोड़े बदलाव किए और उन्हें सकारात्मक परिणाम मिले।

अनुभवी कलाई के स्पिनर पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया के लिए महंगे साबित हुए, क्योंकि उन्होंने अपने 2.1 ओवरों में 26 रन बहाए, जिसके बाद उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया गया। वहीं दूसरे मैच में भी चहल की इकॉनमी रेट में खास सुधार नजर नहीं आया, उन्होंने अपने चार ओवरों में 49 रन देते हुए केवल एक विकेट लिया।

हालांकि, युजवेंद्र चहल ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जोरदार वापसी की, उन्होंने अपने चार ओवरों में तीन विकेट लेकर केवल 20 रन बहाए और भारतीय क्रिकेट टीम को 179 रनों का सफलतापूर्वक बचाव करने में मदद की। टीम इंडिया ने तीसरे मैच में 48 रनों की जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी, जिसमे चहल ने अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

युजवेंद्र चहल ने अपनी गेंदबाजी में किए अहम बदलाव

युजवेंद्र चहल ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा: “मैंने पिछले दो मैचों में बहुत सारे स्लाइडर फेंके और साथ ही काफी तेज गेंदबाजी भी की, और इसका खामियाजा मुझे भुकतना पड़ा। लेकिन आज, मैंने अपनी सीम स्थिति में बदलाव किया और मुझे अच्छे परिणाम मिले। गेंद को स्पिन करना और इसे गहराई तक ले जाना मेरी ताकत है। मैंने गेंद को घुमाने के साथ धीमी गति से गेंदबाजी करने की कोशिश की।

मैंने आज के मैच में अपनी स्ट्रेंथ के अनुसार गेंदबाजी करने की कोशिश की, और उसी पर टिका रहा। जब बल्लेबाज रिवर्स-स्वीप करने की कोशिश करते हैं, तो गेंदबाजों के लिए चीजें कठिन हो जाता है। लेकिन अब मेरे पास दूसरी योजना भी है, और मैं उसी के अनुसार फील्ड सेट करता हूं।”

चहल ने टीम प्रबंधन द्वारा उन्हें दिए गए संदेश का भी खुलासा किया जब वह घरेलू सीरीज के शुरुआती मैचों के दौरान संघर्ष कर रहे थे। स्पिनर ने बताया: “मैंने पिछले दो मैचों में अच्छी गेंदबाजी नहीं की और हमारे कोचों ने मुझसे केवल मेरी स्ट्रेंथ पर भरोसा करने और उसके साथ बने रहने के लिए कहा।”

close whatsapp