मैं उस दिन पूरी रात नहीं सो पाया था- RCB के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख का बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैं उस दिन पूरी रात नहीं सो पाया था- RCB के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख का बड़ा खुलासा

विजयकुमार वैशाख ने बताया कि कैसे उन्हें फिट नहीं होने के कारण करियर में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Vyshak Vijaykumar (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विजयकुमार वैशाख ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। बता दें उन्होंने अपने पहले मैच में ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दरअसल वियाजकुमार वैशाख ने अपने डेब्यू मैच में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं हाल ही उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि कर्नाटक के लिए खेलने से पहले उन्होंने अपना वजन घटाया था। दरअसल उन्हें थायरॉइड की समस्या होने के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपना वजन कम किया।

उस समय मेरा बोलिंग एक्शन भी अच्छा नहीं था- विजयकुमार वैशाख

बता दें एक इंटरव्यू में विजयकुमार वयस्क ने अपने वेट लॉस जर्नी कइ बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, एक बार हम ब्राह्मण ब्रेव में गए थे, जहां बहुत सारे मेरे दोस्त भी आए थे। वहां एक ऐसा व्यक्ति भी था जो मेरा कॉम्पिटिटर था और उस दौरान उसने मेरा मजाक बनाया। उसने मेरे वजन का मजाक बनाया। उस समय मेरा बोलिंग एक्शन भी अच्छा नहीं था क्योंकि मैं बहुत अलग तरह से गेंदबाजी करता था। उसने मेरे इस तरह की गेंदबाजी पर भी कमेंट्स किया।

विजयकुमार ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जब मैं घर गया तो उसकी ये बात मेरे दिमाग में दर्ज हो गई थी और पूरी रात यह मेरे दिमाग में चलती रही। विजय ने कहा कि, इस वजह से मैं पूरी रात सो नहीं पाया। अगले दिन मुझे आखिरकार यह एहसास हुआ, तब मैंने खुद को आइनें में देखा और इस तरह मेरी वेट लॉस जर्नी शुरू हुई।

इसके साथ ही तेज गेंदबाज ने बताया कि कैसे उन्हें फिट नहीं होने के कारण करियर में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि, यह मेरे लिए वाकई बुरा था क्योंकि जब हर कोई मुझसे कहता था कि तुमने KPL में अच्छा प्रदर्शन किया तो जाहिर है आप एक मौके के हकदार होते हैं। लेकिन जब मैं इन सब पर नजर डालता हूं तो मुझे लगता है कि यह सब मेरे फिटनेस के बारे में था क्योंकि मैं काफी मोटा था और मेरा वजन 104 किलो था। बता दें इस साल उन्होंने अपनी टीम बैंगलोर के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

close whatsapp