मुझे रात भर नींद नहीं आती है और मैं यही सोच रहा होता हूं कि स्टुअर्ट ब्रॉड मेरी ओर काफी तेजी से भागकर आ रहे हैं: स्टीव स्मिथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे रात भर नींद नहीं आती है और मैं यही सोच रहा होता हूं कि स्टुअर्ट ब्रॉड मेरी ओर काफी तेजी से भागकर आ रहे हैं: स्टीव स्मिथ

हाल ही में स्टीव स्मिथ ने इस बात का खुलासा किया कि एशेज सीरीज में वो स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना करने के तरीके के बारे में सोच रहे हैं।

Steve Smith (Pic Source-Twitter)
Steve Smith (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आज के समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कई लोगों का दिल जीता है। हाल ही में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में स्टीव स्मिथ ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत दर्ज की।

अब ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलनी है और उसमें स्टीव स्मिथ का बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। बता दें, एशेज सीरीज में पांच टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। हाल ही में स्टीव स्मिथ ने इस बात का खुलासा किया कि एशेज सीरीज में वो स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना करने के तरीके के बारे में सोच रहे हैं।

लीजेंड्स ऑफ द एशेज पॉडकास्ट में स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज की अपनी तैयारियों को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सोने के अलावा वो यह सोचते हैं कि स्टुअर्ट ब्रॉड उनको गेंदबाजी करने के लिए तेजी से दौड़कर आ रहे हैं। तीन स्लिप, पॉइंट और मिड ऑफ के साथ। ब्रॉड उन्हें आउट करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई नकारात्मक सोच मेरे दिमाग में आती है तो उसे मैं तुरंत भूलने की कोशिश करता हूं।

सोते समय मेरे दिमाग में काफी चीजें चल रही होती है: स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘सोते समय मेरे दिमाग में काफी चीजें चल रही होती है। जैसे एशेज के दौरान मेरे दिमाग में यह चल रहा होता है कि ब्रॉड तीन स्लिप, पॉइंट और मिड ऑफ के साथ मुझे गेंदबाजी करने के लिए भागकर आ रहे हैं। मैं यह सोचता हूं कि तेज गेंदबाज के खिलाफ में कैसे बड़ा स्कोर बना सकता हूं और वो मुझे किस प्रकार आउट कर सकते हैं। हालांकि जब भी कोई नकारात्मक चीज मेरे दिमाग में आती है तो उसे मैं तुरंत हटाने की कोशिश करता हूं।’

स्टीव स्मिथ इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं और वो इसी को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। फिलहाल यह टेस्ट सीरीज 16 जून से शुरू हो रही है। दोनों टीमें इसके लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं और टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 को जीतने के बाद अब एशेज सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी।

close whatsapp