World Cup 2023: एरोन फिंच के इस बयान से कितना सहमत है आप? - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: एरोन फिंच के इस बयान से कितना सहमत है आप?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में अपनी जगह को बनाना काफी मुश्किल होगा।

Aaron Finch and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)
Aaron Finch and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और कई लोगों ने उनकी गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा भी की थी। पहले वनडे में भी रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा था।

हालांकि अब तमाम लोगों के दिमाग में बस यही सवाल उठा है कि क्या रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं? क्या चोटिल अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन ले पाएंगे या नहीं? इन्ही सब चीजों को लेकर एरोन फिंच ने अपना पक्ष रखा है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में अपनी जगह को बनाना काफी मुश्किल होगा। बता दें, अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच 27 सितंबर को खेला जाना है और उसमें भी रविचंद्रन अश्विन काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का मानना बाकी लोगों से काफी अलग है।

रविचंद्रन अश्विन फाइनल 15 में नहीं बना पाएंगे अपनी जगह: एरोन फिंच

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि, ‘अगर अक्षर पटेल वर्ल्ड कप से पहले अपनी मैच की फिटनेस को साबित नहीं कर पाते हैं तो अश्विन को शायद वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि रविचंद्रन अश्विन फाइनल 15 में जगह नहीं बना पाएंगे। अश्विन के पास काफी अनुभव है लेकिन इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो भारतीय टीम है उन्हें रविचंद्रन अश्विन से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘रविचंद्रन अश्विन उन खिलाड़ियों में है जिन्होंने बड़े मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चाहें टी-20 हो या वनडे उन्होंने अपनी योग्यता साबित की है। मुझे इस चीज को देखकर बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी कि वो ग्रुप में एक मैंटर की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन मैं उन्हें फाइनल 15 में नहीं देखता हूं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?