‘मैं 3-4 दिन से इस गेंद पर…’- मार्नस लाबुशेन के स्टंप उखाड़ने वाली गेंद पर R Ashwin का बड़ा खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत ने 99 रनों से जीत दर्ज की थी।
अद्यतन - सितम्बर 26, 2023 11:40 पूर्वाह्न

R Ashwin:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। सीरीज का दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर में खेला गया, जिसमें भारत ने 99 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को आउट करने के लिए अश्विन (R Ashwin) ने जो गेंद डाली थी वह इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में अश्विन ने खुलासा किया है कि किस तरह वह मार्नस लाबुशेन को आउट कर पाने में सक्षम रहे हैं।
मेरी कोशिश थी कि सही वैरिएशन के साथ गेंद डालूं- R Ashwin
इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में DLS Score 317 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 217 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने मार्नस लाबुशेन को अपना शिकार बनाया। मार्नस लाबुशेन ने डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन वह गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए जिसके बाद उनका रिएक्शन गजब का था।
मार्नस लाबुशेन को आउट करने के बाद अपनी जादुई गेंद पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विन (R Ashwin) ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, बल्लेबाज भी तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। मेरी कोशिश थी कि सही लाइन, लेंथ और वैरिएशन के साथ गेंद डालूं। मार्नस लाबुशेन मेरी गेंदों पर लगातार रिवर्स स्वीप की कोशिश कर रहे थे।’
🗣️ R Ashwin decodes THAT Marnus Labuschagne dismissal that has got everyone talking! 👌 👌 – By @28anand #TeamIndia | #INDvAUS | @ashwinravi99 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/6j9x4iQlFh
— BCCI (@BCCI) September 25, 2023
‘इसलिए मैं उम्मीद कर रहा था कि वह रिवर्स करने की कोशिश करेगा और फिर शायद स्लॉग स्वीप वगैरह करने की कोशिश करेगा इसलिए मैं अपनी गति को ऊपर नीचे रखना चाहता था, अगर वह स्टंप्स दे दें। मैं कैरम बॉल और ऑफ ब्रेक फेंकने के लिए अपनी तीसरी उंगली का उपयोग कर रहा हूं इसलिए शायद उम्मीद है कि यह होगा।’
यह भी पढ़े- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की दो गलतियां और 1 बड़ा Masterstroke
मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर पाया- अश्विन
रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने यह भी खुलासा किया कि मार्नस लाबुशेन को जो गेंद उन्होंने डाली थी उसका अभ्यास वह पिछले 3-4 दिनों से कर रहे हैं। अश्विन (R Ashwin) ने NCA में साईराज बहुतुले के साथ अलग-अलग एंगल और पकड़ पर काम किया है। अश्विन ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में मैंने जितना क्रिकेट खेला है यह बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था। लेकिन मैं कम से कम अब यह कर रहा हूं इसलिए मुझे खुशी है।’