WTC 2023 Final: अपने शॉट सिलेक्शन पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान देख तिलमिला उठेंगे किंग कोहली
विराट कोहली ने लापरवाह शॉट खेलते हुए स्कॉट बोलैंड को अपना कीमती विकेट गंवाया था।
अद्यतन - Jun 12, 2023 12:08 pm

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली ने इंग्लैंड के द ओवल में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल में बल्ले के साथ बुरी तरह फ्लॉप रहे, जहां उन्होंने दोनों परियों 14 और 49 के स्कोर दर्ज किए, और टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें, भारत के रन चेज के 47वें ओवर में, विराट ने लापरवाह शॉट खेलते हुए स्कॉट बोलैंड को अपना कीमती विकेट गंवाया था, जिस पर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ऐसा बयान दिया है कि जिससे किंग कोहली तिलमिला उठेंगे।
अचानक कोहली ने वह शॉट क्यों खेला?
WTC 2023 फाइनल के दौरान कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर विराट कोहली को शॉट-चयन के लिए फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या अगर पूर्व कप्तान किसी उपलब्धि के करीब होते, तो भी वो इस तरह का शॉट खेलते। गावस्कर ने आगे कहा अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा ने भी ऐसी ही गलती की।
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: “यह मामूली शॉट था। ऑफ स्टंप के बाहर। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा था कि अर्धशतक पूरा करने के लिए उन्हें एक रन चाहिए। यह तब होता है जब आप एक उपलब्धि के करीब होते हैं। ऐसा ही रवींद्र जडेजा के साथ हुआ था। उन्होंने एक ऐसी गेंद खेली जो उन्हें 48 के स्कोर पर नहीं खेलनी चाहिए थी। अजिंक्य रहाणे ने भी ऐसी ही गलती की थी, जब वह 46 के स्कोर पर थे।
उन्होंने वह शॉट इतने समय तक नहीं खेला था। अचानक आप वह शॉट क्यों खेलते हैं? क्योंकि आप उस उपलब्धि के बारे में जानते हैं। यह एक खराब शॉट था। आपको कोहली से पूछना चाहिए कि उन्होंने कौन सा शॉट खेला। वह इस बारे में काफी बात करता रहता है कि मैच कैसे जीता जा सकता, इसके लिए लंबी पारी की जरूरत होती है। अगर आप ऑफ स्टंप के बाहर इतनी दूर गेंद खेलते हैं तो आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?”
यहां देखिए सुनील गावस्कर का वो बयान –
https://twitter.com/ABVan/status/1667867324723138561?