World Cup 2023: आखिरकार अब जाकर पूरा हुआ केएल राहुल का सालों पुराना सपना, AUS मैच के बाद किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: आखिरकार अब जाकर पूरा हुआ केएल राहुल का सालों पुराना सपना, AUS मैच के बाद किया खुलासा

केएल राहुल ने कहा, ''मैं चोट से गुजरने के दर्द और वापसी की प्रक्रिया को जानता हूं।''

Virat Kohli and KL Rahul. (Image Source: BCCI X)
Virat Kohli and KL Rahul. (Image Source: BCCI X)

विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मैच में शानदार मैच विनिंग पारी खेलने के बाद, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने ठोस वापसी करने और घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप खेलने को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने उस चोट के बाद इस शानदार वापसी के पीछे की अपनी प्रेरणा और प्रक्रिया को लेकर भी बात की।

स्टार स्पोर्ट्स के शो “फॉलो द ब्लूज़” से विशेष रूप से बात करते हुए, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वापसी करने और घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप खेलने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “बहुत आलोचना हुई, लोग हर मैच में मेरे प्रदर्शन पर कमेंट कर रहे थे। मैच और स्थिति को देखते हुए मैं यह समझ नहीं पा रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा था, क्योंकि मेरा प्रदर्शन उतना बुरा नहीं था।

तो यह बहुत दर्दनाक था, मैं चोट से गुजरने के दर्द और उससे कैसे वापसी करना है मैं इस प्रक्रिया को जानता हूं, और फिर मुझे आईपीएल के दौरान चोट लग गई, और जब मुझे पता चला कि इसका हिस्सा होने के कारण मुझे 4-5 महीने तक क्रिकेट से दूर रहना होगा वर्ल्ड कप में भी मेरा खेलना 100% निश्चित नहीं था इसलिए वह बहुत कठिन समय था।

मैं वर्ल्ड कप से पहले टीम में वापसी करना चाहता था- केएल राहुल

केएल राहुल ने आगे कहा कि, “लेकिन जितने वर्षों से मैं भारतीय क्रिकेट के लिए खेल रहा हूं, अपने छोटे से करियर में मैंने कई सर्जरी करवाई हैं और कई चोटें भी झेली हैं। इसलिए मैं चोट से गुजरने के दर्द और वापसी की प्रक्रिया को जानता हूं। यह कितना कठिन होता है, और आपको कब जोर लगाना है, मैं पहले से ही अपने दिमाग में जानता था और प्रक्रिया को समझता था। मैं भी बहुत सकारात्मक था और केवल एक ही प्रेरणा थी कि मुझे वर्ल्ड कप से पहले वापस आना था और मैं इस घरेलू वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना है।

उन्होंने यह भी कहा कि, “हम इसे ध्यान में रखते हुए काफी समय से तैयारी कर रहे थे, और हर सुबह मैं यह सोचकर उठता था कि हमें विश्व कप जीतना है, और यही मेरी एकमात्र प्रेरणा रही है। हर दिन सुबह यही चीज मुझे बाहर ले जाती है। इसने मुझे बिस्तर से उठने और जिम में उबाऊ काम करने के लिए प्रेरित किया।

यह आपको बताता है कि यह मेरे और हर किसी के लिए कितना खास है, घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप खेलना एक क्रिकेटर के लिए एक सपना है और सभी क्रिकेटरों के लिए यह विशेष है, इसलिए हां मैं बहुत उत्साहित हूं ।”

यह भी पढ़ें:– धर्मशाला की आउटफील्ड पर बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले जोस बटलर ने उठाए सवाल

close whatsapp