वेंकटेश अय्यर ने हार्दिक पांड्या से अपनी तुलना को लेकर तोड़ी चुप्पी - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेंकटेश अय्यर ने हार्दिक पांड्या से अपनी तुलना को लेकर तोड़ी चुप्पी

वेंकटेश अय्यर ने अभी तक के आईपीएल करियर में कुल 10 मुकाबलों में 370 रन बनाये हैं।

Hardik Pandya and Venkatesh Iyer. (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya and Venkatesh Iyer. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम में भविष्य के लिए हर क्षेत्र में युवा तैयार हो रहे हैं। हाल ही में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेली थी जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को टीम में खेलने का अवसर दिया गया था। उनमें से एक नाम वेंकटेश अय्यर का भी था जिन्होंने टीम की प्लेयिंग इलेवन में मिले अवसर का भरपूर फायदा उठाया था। वेंकटेश ने अपनी तेज पारियों से सभी को प्रभवित किया था।

वेंकटेश अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपने शानदार प्रदर्शन से टीम प्रबंधन का ध्यान अपनी ओर खींचा। अय्यर ने IPL 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने IPL में अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 41.11 के औसत से कुल 370 रन बनाये हैं। उसके बाद इस शानदार ऑलराउंडर को नवम्बर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में मौका दिया गया था।

इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने भारतीय टीम के लिए अभी तक कुल 9 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33.2 के औसत से 133 रन बनाये हैं। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने अपने सीनियर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से अपनी तुलना को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वह हार्दिक पांड्या के फैन हैं और खुलासा किया कि वह उनसे की गयी किसी तुलना पर ध्यान नहीं देते हैं।

“मैं हार्दिक भाई का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं”- वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा “मैं हार्दिक भाई का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। एक क्रिकेटर के रूप में हार्दिक भाई ने भारत के लिए जो योगदान दिया है वह शानदार है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। ये तुलनाएं बहुत स्वाभाविक हैं लेकिन उनके साथ की गयी किसी तुलना पर मैं ध्यान नहीं देता।”

आपको बता दें हार्दिक पांड्या IPL 2022 में डेब्यू करने वाली नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स (GT) का नेतृत्व करेंगे। हार्दिक लम्बे समय से इंजरी से जूझ रहे थे इस वजह से उन्होंने टी-20 विश्व कप के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था लेकिन वह IPL  में खेलते नजर आएंगे। GT अपने डेब्यू सीजन में पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 28 मार्च को खेलेगी।

close whatsapp