विराट कोहली भारतीय टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं?- सबा करीम ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट से पूछा सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली भारतीय टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं?- सबा करीम ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट से पूछा सवाल

विराट कोहली ने जिंबाब्वे के खिलाफ छह वनडे मुकाबलों में 50.60 के औसत से 253 रन बनाए हैं।

Virat Kohli (Image Source: Getty Images)
Virat Kohli (Image Source: Getty Images)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म पिछले कुछ समय से काफी निराशाजनक रहा है। बता दें, उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक साल 2019 में बनाया था और उसके बाद से ही उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है।

कोहली को उसके बाद कुछ मुकाबलों में शुरुआत तो मिली लेकिन भारतीय बल्लेबाज इसे बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। इस समय भारतीय टीम 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर गई हुई है। इस दौरे के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है।

इसी के साथ भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम इस बात की लेकर काफी परेशान है कि क्या कोहली 18 अगस्त से शुरू होने वाली जिम्बाब्वे वनडे सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध करते है या नहीं या फिर वो सीधा एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही करीम ने चयनकर्ताओं से और टीम मैनेजमेंट से यह भी पूछा है कि क्या कोहली भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए जरूरी है या नहीं?

मैं इसको अलग नजर से देखता हूं: सबा करीम

स्पोर्ट्स 18 से बातचीत के दौरान सबा करीम ने कहा कि, ‘मैं इस बात को अलग नजरिए से देखता हूं। सबसे पहले चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को यह फैसला लेना होगा कि विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के लिए महत्वपूर्ण है या नहीं। अगर उन्हें लगता है कि विराट कोहली टीम के लिए सच में महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं तो विराट कोहली को जल्द से जल्द अपने फॉर्म में वापस आना होगा और इसके लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलने होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘अब समय आ गया है जब चयनकर्ताओं या कप्तान या मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को उनसे बात करनी चाहिए और उन्हें आगे के लिए प्रेरित करना चाहिए। मैं विराट पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहूंगा कि- अरे सुनो, आपको वापस आना होगा और जिंबाब्वे सीरीज खेलनी होगी वरना हम आपको विश्वकप टी-20 के लिए नहीं चुनेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘अगर एक बार आपने तय कर लिया है कि कोहली टीम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं तो मैं उनके पास जाऊंगा और कहूंगा कि, ‘यह आपको फैसला करना है कि आप वापस आकर जिंबाब्वे वनडे सीरीज में खेलना चाहते हैं या अपने ब्रेक को और बढ़ाकर एशिया कप टी-20 में वापसी करना चाहते हैं।

बता दें, विराट कोहली ने जिंबाब्वे के खिलाफ छह वनडे मुकाबलों में 50.60 के औसत से 253 रन बनाए हैं। अगर विराट कोहली इस दौरे के लिए अपने आप को उपलब्ध कर लेते हैं तो यह सीरीज उनकी वापसी में अहम भूमिका निभाएगी।

close whatsapp