‘मैं केएस भरत को एक स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर खिलाता’ WTC फाइनल से पहले पूर्व विकेटकीपर ने कही ये बड़ी बात
भारतीय क्रिकेट टीम का सामना 7 जून से WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है।
अद्यतन - जून 3, 2023 3:15 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम का सामना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह बहुप्रतीक्षित मैच इंग्लैंड के द ओवल में 7 जून से खेला जाएगा।
हालांकि, इस महत्वपूर्ण मैच से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है कि कौनसा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने जा रहा है और कौनसा नहीं? तो वहीं इस बयानबाजी के दौर को आगे बढ़ाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नयन मोंगिया ने WTC के लिए टीम इंडिया में शामिल विकेटकीपर केएस भरत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
नयन मोंगिया ने केएस भरत को लेकर कही ये बड़ी बात
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच से पहले नयन मोंगिया ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- मैं भरत को टीम में इंग्लैंड में एक स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर खिलाता, क्योंकि उसने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है। एक खराब मैच उन्हें बेकार विकेटकीपर नहीं बनाता है।
मोंगिया ने आगे कहा- वह एक स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज है और उसने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया में मिले बहुत कम मौके पर उसने अपनी जगह को रिटेन करने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
इंग्लैंड में परिस्थितियाँ विकेट कीपिंग के लिए सबसे कठिन जगहों में से एक है। गेंद काफी लड़खड़ाती है, खासकर पहले हाफ गेंद काफी डिप करती है। हम ड्यूक गेंद से क्रिकेट खेलने जा रहे हैं, यह कोकाबूरा की गेंद की तुलना में अधिक कठिन काम है।
WTC Final के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार।