नवंबर 23- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Nov 23, 2023 3:33 pm

1. कभी नहीं सोचा था कि विश्व कप में मेरा सफर पहले मैच के साथ ही खत्म हो जाएगा: Ravichandran Ashwin
भारत में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 हाल में ही खत्म हो चुका है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। तो वीं इस टीम में साल 2011 में वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे सीनियर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को भी 15 सदस्यीय टीम में मौका मिला। दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. अब सोशल मीडिया के जरिए Maxwell, टीम इंडिया को बुरी तरह चिढ़ा रहे हैं
टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल हारे 4 दिन हो गए हैं, उसके बाद भी खिलाड़ी उस हार के गम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी अपने देश पहुंच गए हैं, तो कुछ टी20 सीरीज के लिए भारत में ही रूक गए हैं। इस बीच टीम के धाकड़ बल्लेबाज Maxwell की एक इंस्टा स्टोरी खासी वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. Rashid Khan ने Big Bash League के 13वें सीजन से वापस लिया नाम
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए। राशिद खान ने 9 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किया। अफगानिस्तान का सफर भी टूर्नामेंट में एक ड्रीम की तरह रहा। टीम सेमीफाइनल में तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन 8 अंकों के साथ टूर्नामेंट को खत्म कर टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए क्वालीफाई हो गई है। वर्ल्ड कप 2023 के बाद राशिद खान (Rashid Khan) बिग बैश लीग के 13वें सीजन का हिस्सा बनने वाले थे। (पढ़ें पूरी खबर)
4. वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर फिर इमोशनल हुए केएल राहुल, आपको रोने पर मजबूर कर देगा पोस्ट
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छठी बार खिताब अपने नाम किया था। फाइनल को हुए पूरे 4 दिन हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ी हार के दर्द से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और इसका सबूत केएल राहुल का नया सोशल मीडिया पोस्ट दे रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. Yuzvendra Chahal ने सेलेक्टर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, विजय हजारे में पूरा किया बड़ा ख्वाब
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए जैसे ही टीम इंडिया का ऐलान हुआ, वैसे ही Yuzvendra Chahal को एक बड़ा झटका लगा। जहां इस स्पिन गेंदबाज का नाम इस सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में नहीं था, उसके बाद भी चहल ने हार नहीं मानी और अब वो घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। जहां उन्होंने खुद के प्रदर्शन से सेलेक्टर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है और विजय हजारे ट्रॉफी में आज बेहद दमदार गेंदबाजी की है इस स्पिनर ने। (पढ़ें पूरी खबर)
6. वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी Marlon Samuels पर गिरी गाज, ICC ने लगाया 6 साल का बैन
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मार्लोन सैमुअल्स (Marlon Samuels) 2012 और 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। सैमुअल्स ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर 2018 को वेस्टइंडीज के लिए आखिरी मैच खेला था। वहीं उन्होंने फिर नवंबर 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस दिग्गज खिलाड़ी पर बड़ी गाज गिर गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बयान पर अब मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, दिया मुंहतोड़ जवाब
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जबर्दस्त गेंदबाजी की थी और तमाम फैंस का दिल जीता था। मोहम्मद शमी ने इस टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले थे और 10.70 के औसत से 24 विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं मोहम्मद शमी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। (पढ़ें पूरी खबर)
8. क्रिकट्रैकर ने वनडे विश्व कप 2023 में शानदार आंकड़े दर्ज किए
हाल में ही खत्म हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान क्रिकट्रैकर ने शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2023 चले इस टूर्नामेंट में क्रिकट्रैकर ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
9. सुरेश रैना अभी भी नहीं छोड़ रहे धोनी का पीछा, फिर से पहुंच गए माही से मिलने
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी और शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना की दोस्ती के कई किस्से हैं, टीम इंडिया से लेकर IPL तक ये दोनों खिलाड़ी साथ रहे हैं। रैना खुद बताते हैं कि कई बार उन्हें बाकी IPL टीमों ने बुलाया भी था, लेकिन धोनी ने उन्हें नहीं जाने दिया। माही और रैना दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, उसके बाद भी दोनों के बीच दोस्ती पहले जैसी ही है। (पढ़ें पूरी खबर)