वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर फिर इमोशनल हुए केएल राहुल, आपको रोने पर मजबूर कर देगा पोस्ट
सोशल मीडिया पर बल्लेबाज केएल राहुल ने एक पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Nov 23, 2023 1:24 pm

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छठी बार खिताब अपने नाम किया था। फाइनल को हुए पूरे 4 दिन हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ी हार के दर्द से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और इसका सबूत केएल राहुल का नया सोशल मीडिया पोस्ट दे रहा है।
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल का क्या था स्कोर कार्ड?
अहमदाबाद में हुए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी, जहां रोहित की टीम के ज्यादातर बल्लेबाज सुपर फ्लॉप रहे और टीम इंडिया सिर्फ 240 रन ही बना पाई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने महज 4 विकेट खो कर फाइनल मुकाबला जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इससे पहले टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 जीत अपने नाम की थी और हर टीम को बुरी तरह मात दी थी। लेकिन फाइनल में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया।
केएल राहुल वर्ल्ड कप फाइनल के बारे में सोच कर रो रहे हैं!
*सोशल मीडिया पर बल्लेबाज केएल राहुल ने एक पोस्ट किया शेयर।
*वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी कुछ तस्वीरें की हैं राहुल ने पोस्ट।
*वहीं बल्लेबाज ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- still hurts
*राहुल का ये नया सोशल मीडिया पोस्ट देख फैन्स हुए इमोशनल।
वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ा केएल राहुल का नया पोस्ट
still hurts… 💔 pic.twitter.com/yRb2JPkelP
— K L Rahul (@klrahul) November 23, 2023
मैक्सवेल टीम इंडिया को चिढ़ा रहे हैं
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ बल्लेबाज मैक्सवेल बार-बार टीम इंडिया को चिढ़ा रहे हैं, जहां इस बार उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए भारतीय टीम को चिढ़ाने का काम किया है। मैक्सवेल ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर लगाई थी, तस्वीर में उनके गले में World Cup Winner वाला मेडल था। साथ ही बल्लेबाज ने तस्वीर के ऊपर लिखा था-ठीक है, रिलैक्स, हमारे पास ये है।
ये तस्वीर पोस्ट की है मैक्सवेल ने इंस्टा स्टोरी पर
![]()